चुनावी अभियान को धार देने आज बुलंदशहर आ रही प्रियंका गांधी, करेंगी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित
चुनावी अभियान को धार देने आज बुलंदशहर आ रही प्रियंका गांधी, करेंगी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित
बुलंदशहर, 14 नवंबर: चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसी पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 14 नवंबर को बुलंदशहर तो 15 नवंबर को मुरादाबाद में रहेंगी। बुलंदशहर में वो कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 को संबोधित करेंगी। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी को साधने की भी कोशिश करेंगी।

14 जिलों के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 का आयोजन बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में किया जा रहा है। यहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को मुरादाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन होगा। बताया जा रहा है मुरादाबाद में होने जा रहे इस सम्मेसन में महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।
जनता के शो को शक्ति बनाने में जुटे पार्टी के सिपाही: अजय कुमार लल्लू
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। पार्टी के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं। लल्लू ने बताया कि 'पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की, बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।'
यूपी में बनेगी कांग्रेस की सरकार: लल्लू
अजय कुमार लल्लू ने कहा, 2022 के अंदर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस इंटर पास बेटियों को एंड्रॉइड मोबाइल फोन, स्नातक बेटियों को स्कूटी देंगी, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, गन्ना मूल्य 400 रुपये, संविदारतों का विनियमितीकरण, निषादों को नदी, तालाबों के पट्टे, आंगनवाड़ियों को 10 हज़ार रुपये मानदेय देंगी।












Click it and Unblock the Notifications