UP: शौच के लिए खेत गई युवती को 3 दरिंदों ने झाड़ियों में खींचा, फिर बारी-बारी से किया 'गंदा काम', केस दर्ज
UP Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में शौच करने के लिए खेत में गई एक युवती को तीन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के चाचा द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में खेत में शौच करने के लिए गई एक युवती को तीन दरिंदों ने पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। युवती के परिजनों द्वारा तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने की पुलिस दुष्कर्म के तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रौनापार थाने की पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली 21 वर्षीय सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत के तरफ गई थी। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे।
खेत में अकेली युवती को देखकर तीनों ने उसे पकड़ लिया अगर पकड़ने के बाद तालाब किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लोगों ने उसका मुंह दबा दिया था, जिससे वह शोर नहीं मचा पाई।
हालांकि दुष्कर्म करने के बाद जब तीनों दरिंदे उसे छोड़कर जाने लगे तो युवती शोर मचाने लगी। युवती का शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक तीनों वहां से फरार हो गए थे। उसके बाद युवती अपने घर आई।
घर पहुंच कर युवती ने अपने परिजनों से आपबीती बताई उसके बाद ही होती के चाचा द्वारा रौनापार थाने में आरोपी दीनानाथ निषाद, विनय और गया नामक तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद रौनापार थाने की पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की खोजबीन की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications