बुलंदशहर में नहीं बजाया DJ पर सपना चौधरी का गाना तो दूल्हे के मामा को मार डाला, चार गिरफ्तार

बुलंदशहर। सपना चौधरी शानदार डांसर और सिंगर है, उनके गाने काफी पसंद किए जाते है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सपना चौधरी के गाने डीजे पर न बजाने पर दूल्हे के मामा की हत्या कर दी गई। शादी समारोह में हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

man killed in bulandshahr due to sapna chaudhary song not play in DJ

घटना बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के मामन चुंगी की है। मामन चुंगी रोड़ स्थित एक मैरिज हाल में डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान एक पक्ष सपना चौधरी के गाना बजाने के लिए कहने लगे। लेकिन दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति की। इस बात पर दो पक्षों के बीच सपना चौधरी के गाने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के हरिपाल (60) की लात घूंसे से पिटाई कर दी।

पिटाई से घायल व्यक्ति को शहर के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हत्या की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर मामले को लेकर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शादी समारोह में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बीच-बचाव के दौरान एक युवक धक्का-मुक्की के चलते जमीन पर गिर गया था। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+