बुलंदशहर: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, एक घायल

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार की की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल हो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

four killed one injured in road accident in bulandshahr

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

हादसा सिकंदराबाद कोतवाली के सिकंदराबाद-गुलावठी स्टेट हाइवे पर मड़ावरा गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 5 की मौत

ग्रेटर नोएडा साइड 5 थाना एरिया के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक इको वेन कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+