सुदीक्षा भाटी केस: दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ FIR दर्ज, एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अमेरिका से लौटी एक होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुदीक्षा भाटी के पिता की तहरीर पर बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सुदीक्षा के पिता की तरहीर पर 2 अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304-A और 1988 के मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177, 184 और 192 तहत केस दर्ज किया है। तहरीर में पिता जितेंद्र भाटी ने कहा कि सुदीक्षा चाचा के साथ दादरी से मामा के यहां के यहा जा रही थी।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati Case :सुदीक्षा के भाई,चाचा ने बताई पूरी घटना,पिता के पुलिस पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    SIT करेगे मामले की जांच

    SIT करेगे मामले की जांच

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। बुलंदशहर एसएसपी ने सीओ सिटी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि टीम में क्राइम ब्रांच के दो तेज तर्रार इंस्पेक्टर शामिल हैं, जो इस मामले की जांच करेंगे।

    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    सुदीक्षा भाटी कोरोना वायरस संक्रण की वजह से अमेरिका से भारत लौट आई थीं। सुदीक्षा को वापस अमेरिका लौटना था, इसलिए वो अपने ननिहाल वालों से मिलने चाहती थी। छात्रा अपने चाचा या भाई के साथ बाइक पर दादरी से बुलंदशहर अपने मामा के घर जा रही थी। लेकिन बुलंदशहर के करीब वो सड़क हादसे का शिकार हो गई। सुदीक्षा की मौत के बाद पिता जितेंद्र भाटी ने कहा कि पुलिस ढंग से काम नहीं कर रही है। उल्टे उनसे पूछ रही है कि बाइक कौन चला रहा था। बाइक कोई भी चला रहा हो, लेकिन जिसने स्टंट किया, जिसने बेटी को गिराया। पुलिस उन तक क्यों नहीं पहुंच रही है।

    अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी सुदीक्षा

    अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी सुदीक्षा

    बुलंदशहर की रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। वर्ष 2018 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त जिले का नाम रोशन किया था। टॉप करने के कारण सुदीक्षा को अमेरिका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था। इसके बाद उसे 3.83 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई थी। जून में वह कोविड-19 के कारण गांव लौट आई थी। 20 अगस्त को उसे अमेरिका जाना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+