बुलंदशहर: महिला सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, फिजिकल ट्रेनर पर FIR

Bulandshahr Woman Sub Inspector Death Case: बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में बीती 1 जनवरी को महिला सब-इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। 25 दिनों से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने फिजिकल ट्रेनर पर महिला सब इंस्‍पेक्‍टर के चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप करने, अश्‍लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। बता दें, महिला सब इंस्‍पेक्‍टर के पास से एक सुसाइड नोट में बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था।

Bulandshahr woman sub inspector death case FIR registered against physical training instructor

कमरे में लटका मिला था महिला सब इंस्‍पेक्‍टर का शव

एक जनवरी 2021 को बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में महिला सब इंस्‍पेक्‍टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। बताया गया कि आत्‍महत्‍या से पहले सब-इंस्पेक्टर काफी खुश थीं। उन्‍होंने नववर्ष की पार्टी के तौर पर मनाए जाने के लिए मेस में स्पेशल डिश बनवाने की मांग की थी। इतना ही नहीं, वो साथी महिला सिपाही के साथ बाजार गई और शॉपिंग भी की थी।

फिजिकल ट्रेनर पर रेप और ब्‍लैकमेल करने के आरोप में FIR दर्ज

मह‍िला सब इंस्‍पेक्‍टर ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। अब 25 दिन बाद पुलिस ने फिजिकल ट्रेनर पर महिला सब इंस्‍पेक्‍टर के चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप करने, अश्‍लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें, अगले महीने फरवरी में महिला की शादी होने वाली थी, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+