इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने से पहले सिर पर मारी थी कुल्हाड़ी, बुलंदशहर हिंसा में बड़ा खुलासा

Bulandshahr News (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोला मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत नट के पकड़ में आने के बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुए है। आरोपियों ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने गोली मारने के बाद सुबोध कुमार को कार में शव को लटकाकर जलाने के लिए गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गुरुवार को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत नट पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रशांत नट के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने जब परत दर परत इसका खुलासा किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर जब पेड़ काट रहे लोगों को रोकने पहुंचे तो आरोपियों में से कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, इससे इंस्पेक्टर गंभीर रुप से जख्मी हो चुके थे।

गाड़ी में डाकर जलाने की कोशिश

गाड़ी में डाकर जलाने की कोशिश

इंस्पेक्टर खुद को बचाने के लिए खेत की ओर लड़खड़ाते हुए भाग रहे थे और आरोपियों को अपने पास आने से रोक रहे थे। लेकिन, आरोपी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को घेर कर मौत के घाट उतार दिया। जब कुछ पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर को खेत से गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे तो आरोपी वापस आ गए और पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इंस्पेक्टर की गाड़ी में आग लगा दी थी। इससे इंस्पेक्टर के एक पैर का जूता जल गया था। आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के बाद उन्हें जलाना चाहते थे। लेकिन, करीब दस मिनट बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर मिले थे 18 घाव

शरीर पर मिले थे 18 घाव

फॉरेंसिक टीम प्रभारी सुरेंद्र कुमार की मानें तो इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के सर में तीन गहरे घाव थे। गोली दिमाग में फंसी थी। दोनों आंखों के नीचे चोट के निशान थे। अंगूठा कटकर लटका हुआ था। पीठ पर लाठी और पत्थरों के 7 निशान थे। बाएं पैर के घुटने के पीछे चार निशान थे। बता दें कि स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सर में गोली लगने और चोट लगने की पुष्टि हुई है।

आरोपियों का आक्रोश देख भाग निकले थे अन्य पुलिसकर्मी

आरोपियों का आक्रोश देख भाग निकले थे अन्य पुलिसकर्मी

घटना स्थल पर आरोपी इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले थे। हालांकि अधिकारी मौके से भागे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे या नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+