'घर संभाल नहीं सकते, वो देश क्या संभालेंगे', संजय निषाद ने कसा अखिलेश यादव पर तंज

बुलंदशहर, 08 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad) गुरुवार 07 अक्टूबर को बुलंदशहर (Bulandshahr) के डिबाई विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने जनता को संबोधित करते हुए एसपी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तीखा हमला बोला।

Bulandshahr Nishad Party Sanjay Nishad Akhilesh Yadav Samajwadi Party

डॉ संजय निषाद ने कहा कि नेता बनने से नहीं नीति बनाने से देश चलता है। जो लोग घर नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे, उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। निषाद ने 2 टूक कहा कि राम व निषाद के मिलने से ही राम राज आया था और 2022 में भी मोदी के राम और प्रदेश के निषाद मिलकर रामराज लायेंगे। कहा कि कृषि बिल से किसान नहीं कुछ किसान नेता नाराज हैं। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'आरोपी चाहे कितने ही प्रभावशाली हों जांच में यदि दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।'

कानपुर के मनीष गुप्ता की गोरखपुर में संदिग्ध मौत मामले पर बोलते हुए डॉ संजय निषाद ने कहा, प्रदेश में पुलिसकर्मियों का साइको टेस्ट होना चाहिए। ईमानदार पुलिस कर्मियों को नौकरी मिले, भ्रष्टों पर हो कार्रवाई। थानों में तैनाती के वक़्त पुलिसकर्मियों का साइको टेस्ट होना चाहिए। बुलंदशहर जनपद के डिबाई में आज निषाद पार्टी की सभा में एमएलसी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार 350 से अधिक सीटों पर भाजपा निषादों के सहयोग से कब्जा करेगी और एक बार फिर रामराज्य स्थापित होगा।

उन्होंने निषादों से एकजुट रहकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एकजुटता से ही समाज को शक्ति मिलती है और समाज की समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी भारत का नाम दुनिया में शिखर की ओर ले कर गए। यही नहीं कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में भी मोदी की नीति सफल रही। अब मोदी के राम और निषाद मिलकर रामराज लाएंगे। सभा के उपरांत मीडिया से बात करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अब निषादों का एक वकील विधान परिषद में बैठ गया है किसी के साथ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां अगले चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने में भी नाकाम रहेंगी। जो निषादों को धोखा देगा वो खत्म हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+