Bulandshahr News: मामी की जगह बुलंदशहर में 10वीं की परीक्षा देने आई थी भांजी, कुछ यूं पकड़ी गई
UP Board Exam 2023: बुलंदशहर जिले के महादेवी इंटर कॉलेज में अपनी मामी की जगह 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने आई छात्रा पकड़ी गई। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार 16 फरवरी से शुरू हो गई हैं। तो वहीं, बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते पहले ही दिन 4,02,054 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस बीच बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक 11वीं की छात्रा अपनी मामी की जगह 10वीं की परीक्षा देने आई थी। जिसे पकड़ लिया गया है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के महादेवी इंटर कॉलेज का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, हाईस्कूल की परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी तरीके से पेपर देना आई छात्रा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें, 16 फरवरी को महादेवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा प्रथम पाली में शुरू हुई। जहां पर मामी के स्थान पर परीक्षा देने एक छात्रा पहुंची। फ्लाइंग स्क्वाड और परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षक ने चेकिंग के दौरान छात्रा का प्रवेश पत्र देखा गया। प्रवेश पत्र में छात्रा की फोटो धुंधली थी।
फोटो मैच ना होने पर शिक्षकों ने छात्रा को संदिग्ध मानते हुए परीक्षा कक्ष के बाहर रोक लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर आए दस्तावेजों के आधार पर छात्रा की जांच की गई। जिसमें छात्रा की डिटेल भिन्न मिली। फ्लाइंग स्क्वाड ने छात्रा से पूछताछ शुरू की तो वह हड़बड़ा गई। बाद में परीक्षा देने वाली छात्रा को पुलिस और प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मामी की जगह भांजी परीक्षा देने पहुंची थी, जिसका खुलासा चेकिंग के दौरान होगा।
Recommended Video

इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक वंदना कुलश्रेष्ठ की तहरीर के आधार पर छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया है। तो वहीं, एसडीएम रवि त्रिपाठी ने पूछताछ में छात्रा ने अपना नाम छवि बताया है जो हापुड़ जनपद की रहने वाली बताई जा रही है, पकड़ी गई छात्रा ने दावा किया है कि वह अपनी मामी प्रीति के स्थान पर पेपर देने आई थी। मामी प्रीति ने भारत पब्लिक स्कूल मऊखेड़ा खुर्जा से हाई स्कूल का प्राइवेट फॉर्म भरा था।












Click it and Unblock the Notifications