बुलंदशहर: NH-91 पर रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

बुलंदशहर: NH-91 पर रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

बुलंदशहर, 12 अगस्त: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आई है। यहां अरनिया थाना क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Bulandshahr News: Three bike ride no more due to bus collision

यह हादसे बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे-91 पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पहासू थाना क्षेत्र के गांव टक्कर की नगलिया निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र, 32 वर्षीय कालीचरण और छतारी थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी 28 वर्षीय साहब सिंह एनटीपीसी प्लांट में कार्य करते थे। गुरुवार रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर प्लांट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। अरनिया थाना प्रभारी सोमनाथ ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+