बुलंदशहर: क्लास रूम में छात्रा को बंद कर घर चले गए टीचर, अब BSA ने लिया ये एक्शन
बुलंदशहर: क्लास रूम में छात्रा को बंद कर घर चले गए टीचर, अब BSA ने लिया ये एक्शन
बुलंदशहर, 30 सितंबर: प्राइमरी स्कूल स्टाफ द्वारा लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्र क्लास में सो गई। इस बात से बेखबर स्कूल टीचर और स्टाफ मासूम बच्ची को बंद कर चले गए। जब छात्र घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ढूंढते हुए स्कूल पहुंच तो उन्होंने देखा की स्कूल बंद है। लेकिन, स्कूल के अंदर से आवाज आने पर उन्होंने स्कूल के अंदर झांका तो उनकी नजर क्लास में बंद अपनी बच्ची पर पड़ी। वो अकेली रो-रही थी।

जिसके बाद छात्रा के माता-पिता ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और स्कूल स्टाफ को दी। जिसके बाद स्कूल के हेड मास्टर व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्ची को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है। आपको बता दें कि यह मामला गुलावठी क्षेत्र के गांव सेगड़ापीर स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। वहीं, इस घटना से गुस्साए छात्रा के परिजनों को प्रधानाध्यापक रेशमपाल ने शांत कराया।
प्रधानाध्यापक रेशमपाल का कहना है कि वह टाउन स्कूल में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए आ गए थे। स्कूल में दूसरे शिक्षक थे। बच्ची पीछे की सीट पर सो गई होगी, जिसकी वजह से पता नहीं चल सका होगा। जैसे ही क्लास रूम में कैद बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, अब इस मामले में बुलंदशहर बीएसए बीके शर्मा ने लापरवाही में 7 शिक्षक और एक फोर्थ क्लास के कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications