Bulandshahr: खेत के बीचों-बीच बने मकान में हुआ ब्लास्ट, चार लोगों की गई जान
Bulandshahr explosion News: बुलंदशहर कोतवाली नगर इलाके के गांव ढकौली में दक्ष गार्डन के पीछे खेत के बीच में एक भवन में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

Bulandshahr explosion News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार की दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक खेत के बीचों-बीच बने एक मकान में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, धमाका की गूंज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक सुनाई दी। ब्लास्ट की आवास से आसपास की इमारतों के खिड़की दरवाजे में लगे कांच भी टूट कर जमीन पर बिखर गए।
Recommended Video
वहीं, इस ब्लास्ट के बाद मृतकों के शव काफी दूर तक जा कर गिरे और इधर-उधर पड़े रहे। इस ब्लास्ट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शवों को पहचानने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली नगर में नया गांव स्थित दक्ष गार्डन के पीछे खेतों के बीचों-बीच एक मकान बना हुआ था। जिसमें ब्लास्ट होने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। जो सूचना मिली थी उसमें सिलेंडर ब्लास्ट होने की जानकारी दी गई थी।
एसएपी श्लोक कुमार ने बताया कि कुछ सिलेंड भी बरामद हुए है। पुलिस-प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम यहां मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी यहां बुलाया गया है। बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया कि फॉरेंसिक विभाग और फायर स्टेशन की टीम मौके से साक्ष्यों को एकत्र कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बुलंदशहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि खेतों के बीच में बना घर इस ब्लास्ट में पूरी तरह से जमींदोज हो गय है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि मौके से सिलेंडर और कुछ कटे हुए प्लास्टिक के ड्रम मिले है, सभी की जांच की जा रही है। हादसे के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह धमाका इतना तेज था कि करीब दो से ढाई किमी दूर तक इसकी आवाज सूनाई पड़ी। वहीं धमाके के दौरान मकान में मौजूद लोगों के चिथड़े उड़ कर आसपास के खेतों में जा गिरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications