बुलंदशहर: स्टॉल लगाकर 20-20 रुपए में तिरंगा बेच रहे BJP कार्यकर्ता, अखिलेश ने Video ट्वीट कर साधा निशाना
बुलंदशहर, 13 अगस्त: हिंदुस्तान अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए आज से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत हो गई है। आज से शुरू हुआ यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। तो वहीं, सरकार के इस अभियान पर अब विवाद भी हो रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर देश की आन-बान और शान तिरंगे झंडे को 20-20 रुपए में बेच रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा झंडा बेचे जाने के कई वीडियोज सामने आये है। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा झंडे बेचे जाने का वीडियो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए तीखा तंज कसा हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि,
'किसी के लिए देश का झंडा मान है और किसी के लिए बेचने का सामान है। भाजपाई हर बात पर दुकान लगाना बंद करें।'
इससे पहले अखिलेश ने एक और वीडियो ट्वीट करते हुए पूछा था कि, 'भाजपा के कार्यालय तिरंगो की दुकान बन गये हैं... भाजपा बताए झंडों पर कितना जीएसटी देना पड़ेगा?'
वहीं, तिरंगा झंडा बेचते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं का वीडियो यूपी कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए हमला बोला है। यूपी कांग्रेस ने लिखा, 'हमारे लिए तिरंगा आन-बान-शान है, 'राजा' और उसके चेलों के लिए रेहड़ी पर बेचने का सामान है। भाजपा वालों को ना राष्ट्रीय गौरव का मर्म पता है और ना ही इनकी आँखों में शर्म है।' वहीं, पूर्व मंत्री अजय राय ने लिखा, 'जो 70 सालों में नहीं हुआ वो काम भाजपा ने कर दिया ...!'
दरअसल, 20-20 रुपए में स्टॉल लगाकर तिरंगा बेचने का यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो बुलंदशहर जिले का है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मल्लिका पार्क (मलका पार्क) के बाहर स्टॉल लगाया हुआ है। यह स्टॉल भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया व नगर पालिका चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग द्वारा लगाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा बेचने का एक स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 20 रुपए में एक तिरंगा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बेचा जा रहा है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications