Bulandshahr : नशेड़ी ने 2 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, घर के बाहर खेल रहे बच्चे का रेता गला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक नशेड़ी और मंदबुद्धि ने घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक नशेड़ी और मंदबुद्धि ने घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि उस व्यक्ति की न तो मृत बच्चे के परिवार से कोई दुश्मनी थी और न ही उसका कुछ और इरादा था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशेड़ी है और इसी वजह से वह मंदबुद्धि हो चुका है। बहरहाल ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही धर दबोचा और मार-मार कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे तैसे आरोपी को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होने से बचाया।

2 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या
बता दें कि पूरी घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में थाना खानपुर क्षेत्र के गांव सौंझना झाया की है। जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। वहीं आरोपी किशनपाल भी नशे में चूर आसपास ही मंडरा रहा था। इसी दौरान आरोपी किशनपाल की नजर घर के बाहर खेल रहे इस मासूम पर पड़ी। जिसके बाद हत्यारे ने मासूम को उठाया और अपने साथ पास के ही एक खेत में ले गया। आरोपी किशनपाल मासूम को खेतों में क्यों ले गया, यह वजह तो अभी तक साफ़ नहीं हुई है परन्तु उसने वहां ले जा कर मासूम का सिर धड़ से अलग कर दिया।
दूसरी ओर जब मृत बच्चे के परिजनों को अपना सपूत घर के बाहर खेलता हुआ नहीं दिखा तो उन्होंने फ़ौरन उसे ढूंढ़ना चालू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोग बच्चे को तलाशते हुए खेतो की तरफ भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने देखा की हत्यारा किशनपाल खून से सना हुआ खेतों से बाहर निकल रहा है। यह देख कर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और भाग कर जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि हत्यारे किशनपाल ने उनके बेटे का सिर धड़ से अलग कर दिया है।

आरोपी को मार मार कर किया अधमरा
यह देखते ही वहां शोर शराबा मच गया और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी द्वारा किए गए इस घिनोने कृत्य को देख कर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों का गुस्सा भी सातवे आसमान पर पहुंच गया और सभी ने मिलकर उस हत्यारे की हड्डी पसलियां एक कर दी। इस दौरान पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हत्यारे को तो ग्रामीणों से बचा लिया लेकिन गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने कई घंटो तक अधमरे हो चुके हत्यारे को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। बहरहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications