बुलंदशहर: फार्मासिस्ट समेत तीन में COVID-19 की हुई पुष्टि, जिला अस्पताल सील

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बलुंदशहर जिले में महिला अस्पताल की फार्मासिस्ट समेत तीन लोगों की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला महिला अस्पताल की फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। वहीं, अब बुलंदशहर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई। बता दें कि दो अन्य कोरोना पॉजिटिव शिकारपुर निवासी मृतक डॉक्टर के संपर्क में थे।

coronavirus positive three patients found in bulandshahr

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात बुलंदशहर से लिए गए 36 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिल गई है। इनमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 33 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम ने बताया कि पॉजिटि पाए गए दो लोग शिकारपुर के बीएएमएस डॉक्टर और बीजेपी देवेंद्र चौधरी के संपर्क में आए थे। जबकि तीसरा पॉजिटिव मरीज जिला महिला अस्पताल के फार्मसिस्ट है, जो राधा नगर इलाके के रहने वाले है। तीनों संक्रमित मरीजों को खुर्जा के कोविड-19 केंद्र में इलाक के लिए भर्ती किया गया है।

वहीं, जिला अस्पताल और राधा नगर इलाके को हॉट स्पॉट घोषिट कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि सीजफायर कंपनी में काम करने सिकंद्रबाद के बीर खेड़ा गांव निवासी अतुल और उनकी पत्नी की निगेटिव आई है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि अभी अतुल की मां की रिपोर्ट आना बाकी है। डीएम की मानें तो अतुल और उनकी पत्नी फिलहाल 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहेंगे।

वहीं, दूसरी ओर डीएम ने कहा कि बुलंदशहर में लॉकडाउन की स्थिति यथावत रहेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तथा हॉटस्वॉट जोन बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि जिन जिलों में कोरोना का कोई मरीज अभी तक नहीं मिला है तथा जहां दो सप्ताह से कोई मरीज नहीं आया है वहां 20 अप्रैल से लॉकडाउन में राहत देने के निर्देश सरकार ने दिए थे। लेकिन बुलंदशहर जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण जनपद में आठ स्थानों पर हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+