बदायूं में बोले योगी- पिछली सरकारें आतंकियों से मुकदमे वापस लेती थीं, हम उन्हें उनके लोक पहुंचाते हैं
बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़-तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज योगी बदायूं जिला पहुंचे, यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी का गढ़ रही बदायूं की सहसवान सीट के क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। सहसवान में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमारी सरकार ने बहुत से जरूरी काम किए हैं। उन्होंने कहा, "अब कानून-व्यवस्था का पालन हो रहा है। पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस ले लेती थीं। दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, लेकिन हमारी सरकार में आतंकवादियों को उनकी जन्नत भेजा जाता है।"

770 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के बदायूं में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में 770 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बदायूं जिले के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम केवल सहसवान विधान सभा के लोगों के लिए ही है। वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता बूथ तक जा रहे हैं। शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियां हरेक बूथ से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने में नियुक्त किए हैं। क्योंकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसी जगह रैलियां कर रहे हैं, जहां बीजेपी कमजोर है।

6 में से 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा
बता दें कि, सहसवान बदायूं की वह सीट है..जहां 1996 में मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। बदायूं की 6 विधानसभा सीटों में से 5 इस समय बीजेपी के पास हैं, लेकिन सहसवान पर सपा का कब्जा रहा है।

बाहुबली डीपी यादव 109 वोटों से जीते थे
यहां विधानसभा चुनाव में ओमकार सिंह यादव को बाहुबली डीपी यादव ने 109 वोटों से मात दी थी। इससे पहले 1993 में भी सपा के मीर मजहर अली से ओमकार हारे थे। फिर ओमकार सपा में आए और 1997, 2002, 2012, 2017 में विधायक बनते रहे।











Click it and Unblock the Notifications