UP News: खेत में दिखा पुराना घड़ा तो मचा हड़कंप, खजाने की अफवाह से गांव में उमड़ी भीड़, जानें पूरी कहानी
UP News: बदायूं जिले के असरासी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत से अचानक एक विशाल पुराना घड़ा बरामद हुआ। घटना की खबर आग की तरह फैली और कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण खेत पर पहुंच गए।
घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि गांव का किसान हरिओम उर्फ झब्बू अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक हिस्से में पानी तेजी से जमीन में समा रहा है। शक होने पर खुदाई की तो नीचे से घड़े की आकृति दिखाई दी।

जैसे ही घड़े के दिखने की खबर गांव में फैली लोगों ने इसे खजाने से जोड़ना शुरू कर दिया। कई ग्रामीणों को लगा कि यह किसी पुराने समय की अमूल्य वस्तु हो सकती है जो वर्षों से जमीन में दबी होगी।
घड़ा पूरी तरह बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही खुदाई शुरू कर दी। घड़े का आकार काफी बड़ा था और उसका रंग भी काफी पुराना लग रहा था जिससे लोगों को लगा की घड़े में कुछ न कुछ जरुर है।
घड़े से निकली सिर्फ काली मिट्टी और कंकड़
घड़ा खुलने के बाद सबकी नजरें उसके अंदर की चीजों पर टिकी थीं। लेकिन जब उसे खाली किया गया तो केवल काली मिट्टी और छोटे-छोटे कंकड़ मिले। खजाने की उम्मीद लगाए बैठे लोग निराश हो गए।
फिर भी गांव के युवाओं ने घड़े को सुरक्षित रखा और उसे गांव के रहने वाले अजीत नामक एक शख्स के घर ले जाया गया। ग्रामीणों का मानना है कि यह घड़ा आधुनिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक हो सकता है।
चर्चा का विषय बना खेत से निकला घड़ा
पूरे गांव में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हर कोई यही जानने को उत्सुक है कि यह घड़ा आखिर यहां कैसे पहुंचा और इसका इतिहास क्या है। कई लोगों ने इसे प्राचीन सभ्यता से जोड़कर देखा है।
स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि हो सकता है यह स्थान कभी किसी बस्ती का हिस्सा रहा हो। घड़ा उसी बस्ती की कोई बची-खुची निशानी हो सकता है, जो समय के साथ मिट्टी में दब गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
घटना के चंद घंटों के भीतर ही इस रहस्यमयी घड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं और अपनी अटकलें भी साझा कर रहे हैं।
UP News: प्रेमिका से मिलने का चढ़ा खुमार, युवक ने पहनी फर्जी वर्दी, गांव में रौब झाड़ते पकड़ा गया
कुछ यूजर्स ने इसे ऐतिहासिक धरोहर बताया तो कई लोगों ने पुरातात्विक विभाग से जांच की मांग की है। सोशल मीडिया पर इस घड़े को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और लोग इसकी पुष्टि चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications