यूपी पुलिस का कारनामा: एके-47 तानकर की वाहनों की चेकिंग, तस्वीर वायरल

बदायूं। बाइक सवार करीब 25 साल का एक युवक, पीछे वाली सीट से उतरती साड़ी पहने अधेड़ महिला और एके-47 ताने यूपी पुलिस के दो जवान। एक पुलिस अधिकारी और दो सिपाही। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

budaun police vehicle checking on gun point photo goes viral

रायफल तानकर ली गई तलाशी

यूपी के बदायूं जिले की पुलिस का वाहन चेकिंग का ये तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां एके-47 तानकर लोगों की तलाशी ली गई और फिर पूछताछ की। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले एसपी ने मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

दो​षियों पर होगी कार्रवाई: एसएसपी

बता दें, थानेदार ललित भाटी के नेतृत्व में साथी पुलिसवालों ने वाहनों की चेकिंग के दौरान राहगीरों पर रायफल तान रखी हैं। सड़क से गुजरने वाले हर राहगीर को पिस्टल और राइफल की जोर पर रोक कर राइफल तानकर चेकिंग की गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वह पहले भी निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी तरह से राहगीरों को डरा धमका कर चेकिंग नहीं की जाएगी। एसपी सिटी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+