बदायूं में नव विवाहिता के साथ हैवानियत, पति ने पहले पीटा फिर गर्म चिमटे से दागा प्राइवेट पार्ट

बदायूं में नव विवाहिता के साथ हैवानियत, पति ने पहले पीटा फिर गर्म चिमटे से दागा प्राइवेट पार्ट

बदायूं, जून 26: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आई है। यहां शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन के साथ उसके पति ने हैवानियत की सारे हदे पार कर दी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ गैंगरेप किया गया और प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से दागा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी। पीड़िता ने ऐसे कई गंभीर आरोप अपने पति और ससुरालिजनों पर लगाए हैं।

Budaun News: After three days of marriage, the husband did cruelty to the newly married woman

यह मामला बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खबरों के मुताबिक, पीड़िता की शादी जरीफनगर के उस्मानपुर निवासी युवक के साथ 22 जून को हुई थी। आरोप है कि लड़की विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले दहेज न मिलने से नाराज हो गए। पीड़िता ने बताया कि देहज न मिलने से नाराज उसके ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट करने के बाद यातनाएं भी दी। इतना ही नहीं, उसके साथ 6-7 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

इतने पर भी जब दरिंदों का दिल नहीं भरा तो उसके गुप्तांग में लाठी डाल दी और गुप्तांग को गर्म चिमटे से जला दिया। बता दें, पीड़िता के पिता शुक्रवार को अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह बिलखने लगी। पूछने पर उसने खुद पर हुए यातनाओं की आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद वो अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पति, सास, दो जेठ, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पीड़िता ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के कारण डॉक्टर ने टांके लगाए गए हैं।

वहीं, एसएसपी बदायूं संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक तहरीर मिली है, जिसमें नव विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नवविवाहिता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल में पुलिस में भर्ती कराया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी की मानें तो विवेचना में जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+