जब बदायूं के लोगों ने फ़िल्मी कहानी को हकीकत बनते देखा, नागिन के वियोग में नाग ने दे दी अपनी जान
क्या वास्तव में ये मुमकिन है कि नागिन अपने नाग के प्राण बचाने के लिए खुद की जान दाव पर लगा दे। तो आइए हम आपको लेकर चलते हैं उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के एक ऐसे गांव के समीप जहां ये मामला सच साबित हुआ है।

नाग नागिन के रहस्यमयी संसार की कहानी बॉलीवुड की फेवरेट रही हैं। नागिन के बदले पर कई फिल्में भी बनी हैं। लेकिन क्या वास्तव में ये मुमकिन है कि नागिन अपने नाग के प्राण बचाने के लिए खुद की जान दाव पर लगा दे। तो आइए हम आपको लेकर चलते हैं उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के एक ऐसे गांव के समीप जहां ये मामला सच साबित हुआ है। यहां नेवले के हमले से नाग को बचाने के लिए पहले तो नागिन ने अपनी जान दे दी और फिर उसके वियोग में नाग ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

2 दिन तक नेवले से लड़ा नाग नागिन का जोड़ा
दरअसल, यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी के गांव नगला डल्लू राम दास ब्रजलाल मेमो इंटर कालेज के समीप बनी समाधि के पास का है। गांव बालों का कहना है कि यहां पर वर्षों से एक नाग नागिन का जोड़ा रहता था। इसको आते जाते अकसर राहगीरों ने कई बार देखा था। उनका कहना है कि आज तक इस जोड़े ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन दो दिन से इस जोड़े के पीछे एक नेवला पड़ गया था जो लगातार नाग पर हमला कर रहा था। जहां नाग को अकेला देखता वहीं नेवला नाग पर हावी हो जाता, लेकिन नागिन नाग की रक्षक बनकर नेवले का डटकर सामना करतीं और नाग को उस नेवले के चुंगल से बचा लेती।

Recommended Video
साथ जिए और साथ मरे, प्रेम की अद्भुत कहानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार दो दिन तक यही सिलसिला चला। लेकिन मंगलवार की शाम उस नागिन पर ऐसी घड़ी आयेगी किसी ने नहीं सोचा था। अपने बिल से चुंगने के लिए निकली नागिन पर नेवले ने हमला बोल दिया जिससे नागिन की मौत हो गई। जब नाग बिल से बाहर आया और ज्यों हीं नागिन को खून से लथपथ देखा, तो वहीं अपना फन जमीन में मार मार कर खुद को लहू लुहान कर लिया। हैरान तो तब हुई जब नागिन के वियोग में नाग नगीन को अपने मुंह से उठाकर इधर उधर भटकने लगा। जिसने भी ये नजारा देखा वह दंग रह गया। कुछ ही देर में वहां क्षेत्र के लोगों और राहगीरों का तांता लग गया। सभी ये नजारा देख आश्चर्य चकित थे।












Click it and Unblock the Notifications