एक महीने में करोड़ों रुपये कमाता है जोमाटो का ये 'डिलीवरी ब्वॉय', जानिये कौन हैं दीपिंदर गोयल
आपको फूड डिलीवरी ऐप जोमाटो के बारे में तो पता ही होगा। बहुत ही कम समय में लोग इसके जरिये अपने मनपसंद होटल से मनचाहा खाना मंगवा सकते हैं।
इस खाने को लोगों तक पहुंचाने का काम डिलीवरी बॉयज करते हैं। इन डिलीवरी बॉयज की सैलरी भी फूड डिलीवरी के हिसाब से अलग-अलग होती है। औसतन इनकी सैलरी 20-25 हजार तक होती है। लेकिन आज हम आपको जोमाटो से जुड़े एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक दिन में करोड़ों रुपये कमाता है।

हम बात कर रहे हैं लोगों को इतनी सुविधा के साथ घर तक खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमाटो के मालिक की। जोमाटो के मालिक की सैलरी जानकर आपको भी होश उड़ जाएंगे। कंपनी के फाइंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल रोजाना 1 करोड़ रुपये कमाते हैं।
पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्मे दीपिंदर गोयल पढ़ाई में बिल्कुल सामान्य थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार ने उन्हें IIT की तैयारी के लिए चंडीगढ़ भेज दिया। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे क्रैक कर लिया।
अपने करियर में आगे बढ़ने के साथ-साथ उन्होंने नाम और पैसा कमाया। पिछले साल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक दीपिंदर गोयल ने 387 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की। सबसे पहले उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर साल 2008 में Foodiepay के नाम से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2010 में इसका नाम zomato रख दिया।
सिर्फ दिल्ली एनसीआर की बात करें तो जोमाटो ने 1200 रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप की है। ये ऑनलाइन फूड डिलीवरी सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। जब जोमाटो की शुरुआत हुई थी, तब ये दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में शुरू किया गया था। लेकिन अब पूरे भारत में जोमाटो फूड की डिलीवरी करता है।
भारत के अलावा जोमाटो 24 और देशों में भी सर्विस देता है। दुनियाभर में 200 करोड़ से भी ज्यादा लोग जोमाटो का इस्तेमाल करते हैं। जोमाटो की डिलीवरी काफी फास्ट है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल की बात करें, तो जोमाटो लिस्टिंग के बाद उनकी नेटवर्थ 650 मिलियन डॉलर पहुंच गई। कंपनी ने सीईओ के रूपमें 358 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इंस्टाग्राम पर खुद को वे डिलीवरी बॉय कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications