आपके टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदा है आपका स्मार्टफोन, बनाया खास टॉयलेट पेपर

शोध में साबित हो चुके हैं कि आपकी टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदे हैं आपके स्मार्टफोन्स। इसी शोध को ध्यान में रखकर जापान ने स्मार्टफोन के लिए निकाला है खास तरह का टॉयलेट पेपर।

नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन आपके टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदा आपका स्मार्टफोन है। जी हां आपका स्मार्टफोन आपके टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा है और बीमारियों का घर। कई शोध में ये बात साबित हो चुकी है, लेकिन जापान ने आपके स्मार्टफोन की सफाई के लिए खास टॉयलेट पेपर बनाया है। जापान के नरिता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपके स्मार्टफोन के लिए यह स्पेशल टॉयलेट पेपर लगाए गए हैं। अपनी शादी में दुल्हन का धमाकेदार डांस, 1 करोड़ लोगों ने देखा VIDEO

ये टॉयलेट पेपर न केवल आपके फोन्स की सफाई करेंगे बल्कि उन्हें किटाणुरहित भी बनाएंगे। जापान की टेलिकॉम कंपनी एनटीटी डोकोमो ने एयरपोर्ट के वॉशरूम में 86 क्यूबिक स्पेशल टॉयलेट पेपर लगाया है। ये खास तरह के टॉयलेट पेपर रोल्स देखने में बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे की साधारण टॉयलेट पेपर होते हैं। इन पर वेलकम टू जापान के साथ-साथ वाई-फाई के इस्तेमाल की जानकारी लिखी हुई है। साथ ही उसपर स्मार्टफोन्स से संबंधित जानकारी लिखी गई है। लोगों को इसे इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

बिना सिर और आंख के जन्मीं बच्ची, मां-बाप से छोड़ा तो बौद्धभिक्षु ने दिया साथ

उन्हें जापान के पर्यटन के बारे में बताया गया है। आपको बता दें कि स्वच्छता के मामले में जापान काफी आगे है। वहां के साफ-सफाई की लोग तारीफ करते हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए जापान ने लोगों के सामने एक खास संदेश देने की कोशिश की है। इतना ही नहीं जापान की ट्यूरिज्म कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे को ध्यान में रखते हुए डोकोमो कंपनी ने इस पेपर को बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+