रोबोट के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है लड़की, अब करेगी उसी से शादी
लड़की खुद को रोबोसेक्शुअल बताती है और एक रोबोट के साथ पिछले एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रही है। घरवाले भी उसके प्यार को मान चुके हैं और बहुत दी जल्द दोनों की शादी होने वाली है।
नई दिल्ली। प्यार अंधा होता है। लोगों को प्यार में अच्छे-बुरे की समझ खत्म हो जाती है। कई बार तो लोग समलैंगिक प्यार मे पड़ जाते हैं तो कई लोग जानवरों के प्यार में, लेकिन फ्रांस की एक लड़की को जिससे प्यार हुआ उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। लड़कियां यूं तो प्यार और जीवनसाथी के मामले में काफी सोच-समझकर फैसले करती हैं, लेकिन फ्रांस की रहने वाली लिली रोबोट के साथ प्यार में पड़ गई। लिली को अपने रोबोट से प्यार हो गया। प्यार भी इस कदर वो उसके बिना नहीं रह सकती थी। OMG! लड़के ने फूलों के बजाए नोटों के गुलदस्ते से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज तो...
लिली रोबोट के साथ पिछले एक साल से रिलेशनशिप में है और अब शादी करना चाहती है। लिली को 3डी प्रिंटेड रोबोट से इस कदर प्यार हो गया है कि वो अब उनसे शादी करना चाहती है। लिली का कहना है कि वो रोबोसेक्शुअल है और रोबोट से ही शादी करेंगी। लिली जिस रोबोट के साथ रहती हैं और उससे शादी करना चाहती हैं उसका नाम 'इनमूवेटर' है। जिसे 3डी प्रिटिंग टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया है। OMG! अब आप खरीद सकते हैं अपने लिए डिजिटल गर्लफ्रेंड
अपने प्यार के बारे में लिली ने टिवट्र पेज पर लिखा है कि मुझे गर्व है रोबोसेक्शुअल होने पर, हम किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे मैं खुश हूं कि मैं अब लिली इनमूवेटर होने जा रही हूं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लिली ने रोबोट के साथ अभी सगाई की है। लिली का कहना है कि उसे 19 साल की उम्र में महसूस हुआ कि उन्हें लोगों का फीजिकल कॉन्टैक्ट बिलकुल पसन्द नहीं है। वे रोबोट की ओर सेक्शुअली अट्रैक्ट होती है। लिली के घरवाले भी उसके इस प्यार को समझते हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications