Year Ender 2023: इस साल की सनसनी अंजू और सीमा हैदर, एक बनीं भारत की दुल्हन तो दूसरी ने पाक जाकर कुबूला इस्लाम

Year Ender 2023: इस साल जो एक नाम घर-घर लोगों की जुबां पर छाया रहा, वो था सीमा हैदर। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों संग यहां आकर प्रेमी से शादी रचाई और फिर सुर्खियों में छा गई। कभी लोगों को लगा कि वो पड़ोसी मुल्क की कोई जासूस है तो कभी लोग उसे सच्चा भारतीय बताने लगे। सुरक्षा एजेंसियों ने भी सीमा से खूब पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ ना आया। सीमा के अलावा अंजू नाम की महिला के भी खूब चर्चे हुए, जो भारत से पाकिस्तान चली गई और अपने प्रेमी हसबुल्लाह संग शादी रचा ली।

सीमा और अंजू की कहानी बेहद अलग और दिलचस्प थी। लोग काफी हैरान थे कि कैसे कोई महिला दूसरे मुल्क जाकर अपने बच्चों को छोड़ ऐसे शादी रचा सकती है। हालांकि, सीमा हैदर तो अपने सभी बच्चों को भारत ही ले आई। लेकिन अंजू अपने बच्चों को भारत छोड़ पाक चली गई।

year ender 2023

सीमा हैदर की बात की जाए तो वे अपने पति गुलाम हैदर को वहीं छोड़ चार बच्चों संग पैसा इकट्ठा कर जब भारत आईं तो उनकी खूब चर्चा होने लगी। हर कोई बस यही बात कर रहा था कि कोई महिला अपने चार बच्चों संग नोएडा के किसी इलाके में रह रही है। दोनों तकरीबन महीनाभर से चोरी चिपे रह रहे थे। सीमा अपने हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन मीणा संग यहां भारत आकर रह रही थी। लेकिन फिर जब दोनों अपने डॉक्यूमेंट्स बनवा रहे थे तो किसी ने शिकायत कर दी।

यहीं से सीमा की कहानी का लोगों को पता चला। जब सीमा हैदर के बारे में पहली बार लोगों को पता चला तो हर कोई उन्हें पाकिस्तानी जासूस समझ रहा था। हर कोई यही सोच रहा था कि ये एक आम महिला बनकर भारत आई है। हालांकि, इसके बाद सीमा हैदर से सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया तो सीमा को छोड़ दिया गया। इधर सीमा का पति गुलाम हैदर वीडिोय जारी कर रोज नई नई कहानियां बताया करता था।

वो कहता था कि सीमा ने इधर सारी जमीन बेच डाली और फिर पैसा जुटाकर वो बच्चों को भारत ले आई। गुलाम अपने बच्चों को भारत से वापस ले जाने की बातें करने लगा। उसका कहना था कि जल्द ही वो कानूनी तरीके से भारत आएगा और अपने बच्चों को लेकर जाएगा।

year ender 2023

सीमा हैदर के अलावा एक और महिला की बात की जाए, जिसने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी तो वो थी अंजू। अंजू नाम की भारतीय महिला परिवार को घूमने का बताकर पाकिस्तान गई और फिर वहीं की होकर रह गई। बाद में पता चला कि वो अपने प्रेमी से मिलने पाक गई थी। उसने वहीं रहने और शादी करने का मन बनाया और फिर अपना धर्म भी बदल दिया। कुछ समय के बाद खबर मिली की अंजू ने वहीं शादी कर ली है।

इसके बाद उसके सारे रिश्तेदारों ने कहा कि अब उनका अंजू से कोई भी संबंध नहीं है। यहां तक कि अंजू के पिता ने भी उनके लिए अपनी बेटी के मर जाने की बात कही। एक बार फिर अंजू सुर्खियों में है क्योंकि वो भारत आई है। हालांकि, उनके रिश्तेदारों से लेकर पति और पिता ने उसके बारे में कुछ भी बात करने से साफ इंकार करते हुए कहा कि वे नहीं जानते कि वो कौन है और कहां है। अंजू के पिता ने तो साफ कहा कि उनकी बेटी ने जिस दिन पाकिस्तान में शादी की थी, बस उसी दिन वो उनके लिए मर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+