World Laughter Day: मोटापा कम करने से लेकर खूबसूरत दिखने तक... हैरान कर देंगे रोज हंसने के ये फायदे
हंसना कितना फायदेमंद होता है इस बात की अहमियत बेहद कम लोगों को पता होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ये समझ लेना बेहद जरूरी है।

Laughing benefits: अगर सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने डेली रूटीन में हंसने की आदत भी डाल लीजिये। जी हां! हंसना कितना जरूरी होता है, इस बात के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। और जो जानते भी हैं, वे इसे एक्सरसाइज के तौर पर भी करते हैं, ताकि हमेशा आसपास पॉजिटिविटी बनी रहे।
खुलकर हंसना बेहद जरूरी
खुलकर हंसने वाले लोग उन लोगों की अपेक्षा ज्यादा सेहतमंद रहते हैं, जो लोग बहुत कम हंसते हैं। अब हंसना एक वर्कआउट जैसा हो गया है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग स्वस्थ रहने के लिए लाफ्टर थेरेपी ले रहे हैं। जी हां! लाफ्टर थेरेपी का मतलब होता है सबका मिलकर हंसना।
क्या है लाफ्टर थेरेपी?
आपने शहरों में बुजुर्गों का एक अखाड़ा देखा होगा, जो सुबह सुबह उठकर पार्क में लाफ्टर थेरेपी लेते हैं। मात्र दस मिनट की ये हंसी आपको जिंदगी भर की खुशी दे जाती है। ऊपर से सेहत के लिए बढ़िया अलग। बताते चलें कि इस लाफ्टर थेरेपी की शुरुआत 20 साल पहले हुई थी।
हंसने के चौकाने वाले फायदे
फिट रहने के लिए लोग न जाने कितना वर्कआउट करते हैं। अच्छे से अच्छा जिम भी जॉइन करते हैं। ताकि हेल्थ अच्छी रहे। घंटों की भागदौड़ और कसरत के बाद हम कैलरी बर्न करने के अपने पैमाने को पूरा कर पाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना सिर्फ एक घंटा हंसने से आपकी 400 कैलोरीज तक बर्न हो सकती है। जी हां! इतना ही नहीं इसके अलावा भी हंसने के कई फायदे आपको मिल सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन से लेकर इम्यूम सिस्टम तक...
अगर आप खुलकर हंसते हैं तो शरीर में अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे हार्ट पंपिंग रेट भी अच्छा रहता है। इसके अलावा हंसने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। हंसते रहेंगे तो बीमारियों से लड़ पाने में शरीर को मदद मिलेगी। वहीं पूरा दिन भी पॉजिटिविटी भरा रहेगा। लगातार हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन ज्यादा बनता है। ऐसे में आपको रात में सुकून की नींद आती है।
हमेशा स्वस्थ रहेगा हार्ट
हंसने से दिल खुश रहता है। ऐसे में हार्ट भी अच्छी तरह से काम करता है। वहीं हंसते रहने से आप जवां और खूबसूरत बने रहते हैं। साथ ही चेहरे की मांसपेशियां भी अच्छी तरह से काम करती हैं। आप हमेशा यंग और खूबसूरत बने रहते हैं। इतना ही नहीं हंसते रहने से आप अपना ही नहीं बल्कि आस-पास के लोगों का भी मूड अच्छा रखने में मदद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications