शर्मनाक! खाने-पीने के सामान में थूक लगा रही थी महिला, Video देख आप भी कहेंगे- अरेस्ट करो इसे
वाशिंगटन, 07 दिसंबर। दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है, इस बीच कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर भी कई देश अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आते रहे हैं, जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हाल ही में ऐसे एक वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में देखा गया कि ग्रॉसरी मॉल में शॉपिंग करने पहुंची एक महिला वहां रखे सभी सामानों में थूक रही है। उसकी ये हरकत मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

मॉल में शॉपिंग करने पहुंची महिला की शर्मनाक हरकत
इंटरनेट पर महिला की हरकत देखने के बाद अब लोगों ने उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला सारे सामान को जूठा कर के वापस रख रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला दक्षिण अमेरिका के नाश्विल का है, जहां एक महिला की हरकत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मॉल में एक महिला चिप्स पैकेट को खोलकर टेस्ट करते हुए और फिर उसी पैकेट में थूक कर उसे सील पैक कर देती है।

खाने-पीने की चीजों को किया जूठा
इतना ही नहीं महिला उस चिप्स के पैकेट को वापस उसकी जगह पर रख देती है। ऐसी ही कुछ हरकत महिला ने पानी की बोटल के साथ भी किया। उसने बोतल उठाया, मुंह लगाकर पानी पिया और फिर वापस बोतल को उसकी जगह रख दी। इसके अलावा उसने सोडा और कैंडी के साथ भी यही किया। जब महिला का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा तो उसकी पहचान भी उजागर हो गई।

कैमरे के सामने की ये हरकत
उसका नाम लिब्बी बार्न्स है, जो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट है। सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो किसने रिकॉर्ड किया इसकी तो जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन लिब्बी बार्न्स को अब लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि लिब्बी बार्न्स को पता है कि उसे रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

शख्स ने पूछा- चोरी कर रही हो?
ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि सच जो भी हो लेकिन लिब्बी बार्न्स की हरकत को नजरअंजाद नहीं किया जा सकता। वीडियो के बीच में एक शख्स आकर उससे पूछता है कि क्या वह चोरी कर रही है? इसके जवाब में लिब्बी कहती है, 'मैं चोरी नहीं कर रही बल्कि सामान खरीदने का विचार बना रही हूं। तुम अपने काम से काम रखो।'

स्टोर प्रबंधन ने दी सफाई
इस बीच जब लिब्बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो बवाल मच गया, लोग उसे अरेक्ट करने की मांग करने लगे। वहीं, स्टोर प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा कि जिस सामान को महिला ने जूठा किया, उसने खुद उसी को खरीदा था। महिला ने उसका पेमेंट भी किया। इसके अलावा स्टोर ने कस्टमर के स्वास्थ्य की रक्षा की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जांच के आदेश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: बुजुर्ग मां को घर में कैद कर घूमने निकल गया बेटा, 25 दिन तक भूखी-प्यासी पड़ी रही महिला का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications