मानो बकरी नहीं इंसान हो! ट्रेन से पालतू जानवर को सफर कराती दिखी महिला, टिकट भी कटवाया

Woman taking Goat in train: आपने लोगों को कई बार ट्रेन या फिर सफर करते हुए अजीबोगरीब चीजें करते हुए देखा होगा। बीते दिनों ट्रेन में एक शख्स गोलगप्पे बेचता नजर आया था। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। अब एक महिला सुर्खियों में है, जो ट्रेन में बकरी को सफर करवा रही है। महिला का क्लिप काफी चर्चा में है।

महिला ने खरीदा बकरी का टिकट
वायरल वीडियो में महिला टीटी को 3 टिकट्स दिखाती है, जिसमें एक टिकट उसकी बकरी का भी होता है। जब ऑफिसर को पता चलता है कि महिला ने बकरी का भी टिकट खरीदा हुआ है, तो उसे हंसी आ जाती है। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Woman taking goat with herself in train

लोग बोले- ये है ईमानदार भारतीय
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला अपनी बकरी को भी अपने साथ ट्रेन की सैर करा रही है। क्लिप देखने के बाद यूजर्स इसपर जमकर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने कहा कि ये एक साधारण और ईमानदार भारतीय महिला है। देखो वो बकरी को भी किसी इंसान से कम तवज्जो नहीं दे रही है। एक ने कहा कि उसकी हंसी कितनी प्यारी है।

Recommended Video

    मानो बकरी नहीं इंसान हो! ट्रेन से पालतू जानवर को सफर कराती दिखी महिला, टिकट भी कटवाया

    'अमीर देश लूट रहे और...'
    एक और यूजर ने क्लिप देखने के बाद कहा कि यहां अमीर लोग देश लूटकर भाग रहे हैं और गरीब लोग बकरी का टिकट लेकर उसे सफर करवा रहे हैं। एक ने कहा कि महिला ने सब कुछ सही किया। वो कितनी प्यारी है। लेकिन जब बकरी ने ट्रेन में गंदगी फैलाई होगी तो किसने और कब साफ किया होगा।

    यहां देखें वायरल वीडियो...

    'महिला ने दिखाई ईमानदारी'
    एक और यूजर ने कहा कि महिला ने सही किया या फिर गलत ये तो अलग विषय है लेकिन जिस तरह उसने ईमानदारी से बकरी का भी टिकट लिया, वो अपने आप में काफी मजेदार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+