Video: जिम के शौक ने ले ली जान, बेटी के सामने ही महिला की गर्दन पर गिरा 180 किलो का वेट

मैक्सिको सिटी, 24 फरवरी: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपने आप को फिट रखने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन कई फिटनेस के शौकीन इसे अपनी शौक बना लेते हैं। शरीर को गठीला बनाने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। लेकिन जिम में वर्कआउट के समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जिम में वर्कआउट के दौरान बहुत से लोग हैवी वेटलिफ्टिंग करते हैं। कई बार ये जानलेवा तक साबित होती है। मैक्सिको में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जिम में 180 किलो वजन उठाने की कोशिश में महिला की मौत

जिम में 180 किलो वजन उठाने की कोशिश में महिला की मौत

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मैक्सिको में एक महिला ने जिम में वर्कआउट के दौरान 180 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके वह उसके नीचे ही दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ फिटनेस सेंटर पहुंची थी। ये घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है। ये घटना जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बारबेल के नीचे दब गई गर्दन

बारबेल के नीचे दब गई गर्दन

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, एक शख्स बारबेल के वजन को ठीक कर रहा है और सामने एक महिला, दूसरी महिला से बात कर रही है। कुछ ही पल में महिला बार बेल के पास जाती है और उसे उठाने की कोशिश करती है। महिला बारबेल का वजन अपने कंधे पर डाल लेती है। इसके बाद बड़ी मुश्किल से वो हल्का सा ऊपर उठती है मगर अचानक ही बेल के वजन से नीचे गिर जाती है। जिसके चलते उसकी गर्दन बारबेल के नीचे दब जाती है।

5 सेकेंड में हो गई मौत

5 सेकेंड में हो गई मौत

अचानक हुए इस हादसे से वहां खड़ी लड़की चिल्लाने लगती है और पास ही खड़ा ट्रेनर तुरंत महिला को निकालने के लिए पहुंच जाता है। लेकिन वह वजन उठाने में असफल रहता है। जिम में मौजूद वर्कआउट कर रहे लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं और महिला को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, तो वह निर्जीव अवस्था में जमीन पर गिर पड़ती है। ट्रेनर महिला को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला निर्जीव अवस्था में पड़ी रहती है।

देखें वीडियो

देखें वीडियो

ट्रेनर को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि महिला की मौत हो चुकी है तो वह लाश से दूर खड़ा हो जाता है। वहां मौके पर मौजूद लोग हैरानी और हताशा में अपने सिर पर हाथ रखते दिख रहे हैं। महिला की उम्र 35-40 साल बताई जा रही है। घटना के वक्त उसकी बेटी उसके साथ मौजूद थी।

घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया 'परफेक्ट' दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च किए 2.5 करोड़ रुपए, अब हो रहा है पछतावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+