शॉपिंग मॉल में Ex. हसबैंड से मिली महिला ने सरेआम उतार दिए सारे कपड़े, क्योंकि....

चीन के जिआंगसु प्रांत में वुक्सी मॉल में लोगों के साथ जो हुआ उसे देखकर कोई भी शर्म से पानी-पानी हो जाए।

नई दिल्ली। शॉपिंग मॉल में आप किसी भी वक्त जाइए आपको वहां लोगों की भीड़ मिल ही जाएगी। कई बार आपको मॉल में अजीबो-गरीब लोग मिल जाते हैं, लेकिन चीन के एक मॉल में लोगों के सामने कुछ ऐसा हुआ कि सबस हक्के-बक्के रह गए। लोगों की आंखें शर्मिंदगी से झुक गई। दरअसल एक महिला ने सरेआम अपने सारे कपड़े उतार दिए।

 मॉल में एक्स हसबैंड से मिली महिला

मॉल में एक्स हसबैंड से मिली महिला

चीन के जिआंगसु प्रांत में वुक्सी मॉल में लोगों के साथ जो हुआ उसे देखकर कोई भी शर्म से पानी-पानी हो जाए। मॉल में अचानक एक महिला सबसे सामने अपने कपड़े एक-एक कर उतारने लगी। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो महिला कर किया रही है। लोग भौचक्के रह गए।

 पूर्व पति के ताने पर उतार दिए कपड़े

पूर्व पति के ताने पर उतार दिए कपड़े


दरअसल मॉल में महिला अचानक अपने पूर्व पति से मिली। दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर वहीं बहस शुरू हो गई। तलाक ले चुके पति-पत्नी मॉल में ही झगड़ने लगे। झगड़े के बीच पति ने महिला को ताना मारते हुए कहा कि जो फोन और कपड़े वो पहन कर घूम रही है, वो उसी के पैसों से खरीदे हुए हैं।

 सातवें आसमान पर पहुंचा महिला का गुस्सा

सातवें आसमान पर पहुंचा महिला का गुस्सा

पति के इस ताने से महिला इतना गुस्सा हुई कि उसने आव देखा ना ताव, सबके सामने अपने पूर्व पति के मुंह पर अपना फोन फेंका और फिर मॉल में ही अपने कपड़े उतारने लगी। महिला को ऐसा करता देख पति ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो मानी नहीं और एक एक कर सारे कपड़े उतार कर पूर्व पति के मुंह पर फेंक दिए।

 मॉल में बिना कपड़ों की महिला

मॉल में बिना कपड़ों की महिला

महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए। इतना सब होता देख पूर्व पति वहां से चला गया, जिसके बाद कुछ महिलाओं ने आकर महिला को पहनने के लिए कपड़े दिए। इस पूरी घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+