82 साल की उम्र में 24 घंटे के भीतर 125 किलोमीटर दौड़ गई महिला, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
छड़ी का सहारे चलने वाली उम्र में इंसान दौड़ की कल्पना भी नहीं करता। क्योंकि ये उम्र ऐसी होती है जब घुटने जवाब देने लगते हैं। ऐसे में अगर एक महिला 125 किलोमीटर दौड़ जाए तो वाकई में यह दुनिया के लिए किसी अजूबे से कम नहीं। लेकिन इस बात को फ्रांस की एक 82 वर्षीय महिला ने सच कर दिखाया है।

जर्मन महिला का बारबरा ने तोड़ा रिकॉर्ड
फ्रांस के वैल डी'ओइस (Val d'Oise) की रहने वाली बारबरा हमबर्ट (Barbara Humbert) 82 साल हो चुकी हैं। लेकिन उनमें रेस के प्रति जोश कम नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी इस उम्र में 24 घंटे में 125 किलोमीटर दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही बारबरा हमबर्ट के एक जर्मन महिला का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
43 की उम्र में शुरू किया था करियर
बारबरा हमबर्ट ने Brive-la-Gaillarde में हुई फ्रेंच चैंपियनशिप ये कारनामा दिखाया है। दरअसल, बारबरा इससे पहले कई मैराथन दौड़ में हिस्सा ले चुकी हैं। वे 39 साल में कुल 137 दौड़ और 54 मैराथन का हिस्सा रह चुकी हैं। हमबर्ट ने 43 साल की उम्र से ही ये दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू किया था।
विश्व रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं
बारबरा ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी तैयारी की थी। जब वे 24 घंटे की दौड़ लगा रहा थीं तो बीच में उन्हें सुस्ती सी आर रही थी और नींद लग रही थी। रेस के दौरान वे कई बाधाओं से गुजरीं। लेकिन उनके करियर में उनके पति सपोर्ट करते हैं इससे काफी सहारा मिलता है। इसी आत्मविश्वास से वो इस तरह के दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होकर विश्व रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications