Viral Video: हाइवे पर गाड़ी खड़ी कर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 17,000 रुपये का चालान
वायरल वीडियो में लड़की हाइवे पर मजे से रील बना रही है। हाइवे पर कार खड़ी करने के चक्कर में पुलिस ने उसका 17 हजार रुपये का चालान कर डाला।

रील्स बनाने का जुनून आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। आजकल सड़कों पर रील्स बनाने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। लोगों को फर्क ही नहीं पड़ता कि उनकी इन हरकतों से सड़क पर जाम लग सकता है या फिर किसी तरह की दुर्घटना भी घट सकती है। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। जिसमें एक लड़की डांस करती दिख रही है। ये लड़की किसी गली या सड़क नहीं बल्कि हाइवे पर डांस कर रही है। लेकिन इस लड़की को रील बनाना काफी महंगा पड़ गया। हाइवे पर लड़की ने अपनी कार रोक रखी थी इतने में पुलिस वहां आ पहुंची और देखते ही देखते उसका 17,000 रुपये का चालान कर डाला।

हाइवे पर कार रोककर बनाने लगी रील
वायरल हो रहे वीडियो में ट्राउजर और ब्लैक टॉप पहने लड़की हाइवे पर रील बनाती नजर आ रही है। हाइवे पर ही उसने अपनी कार को रोके रखा है। लड़की जिस एटीट्यूड से रील बनाती दिख रही है, ऐसा लग रहा मानो उसके घर की सड़क हो। हाइवे पर अगल बगल से गाड़ियां जाती दिख रही हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इस तरह हाइवे पर कार रोककर रील बनाकर ये लड़की न सिर्फ अपनी, बल्कि और लोगों की जान को भी खतरे में डालती नजर आ रही है। इस लड़की को खुद भी नहीं मालूम होगा कि इतनी बड़ी लापरवाही का क्या नतीजा हो सकता है। खैर! रील्स बनाने वाली इस लड़की को इस लापरवाही का हर्जाना भुगतना ही पड़ा। गाजियादाबाद पुलिस ने लड़की पर 17,000 रुपये का जुर्माना लगा डाला।
पुलिस ने काटा 17 हजार का चालान
एक यूजर ने कहा कि जितने पैसे का चालान कटा, उतने का महीने भर अच्छे से खाना खा लेती तो वजन बढ़ जाता। वहीं एक यूजर ने कहा कि बहुत ही अच्छा किया। रील बनाने के चक्कर में दुर्घटना हो जाएगी। वहीं कईं लोगों ने इतनी बड़ी लापरवाही के लिए 17 हजार के चालान को कम बताया है। लोगों ने कहा कि ये राशि बहुत कम है। लापरवाही के लिए पुलिस को और भी पैसे वसूलने चाहिए।

लोगों ने दिए रिएक्शन

Click it and Unblock the Notifications