दर्द हुआ तो महिला को लगा किडनी में है पथरी, हॉस्पिटल पहुंची तो डॉक्टर ने कराई 3 बच्चों की डिलिवरी
नई दिल्ली। अमरिका के साउथ डकोटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां की एक महिला 34 हफ्ते से प्रेग्नेंट थी लेकिन उसे इसके बारे में पता ही नहीं था। महिला को लग रहा था कि उसके किडनी में स्टोन है और इसी के चलते उसे दर्द होता रहता है। वो इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तो तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टर से लेकर घरवाले और जिसने सुना वो सब हैरान रह गए। महिला ने इन तीन बच्चों का नाम ब्लेज, जिप्सी और निक्की रखा है। घटना 10 अगस्त की है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

पेट में तेज दर्द हुआ तो पहुंची डॉक्टर के पास
कोटा-टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हर शिशु का वजन चार पाउंड है। डैनेट गिल्ट्ज के पहले से ही दो बच्चे हैं। गिल्ट्ज का कहना है कि जब उन्हें पेट में तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने सोचा यह किडनी में पथरी का दर्द है। इसके बाद वह अस्पताल गई।

पहले डॉक्टरों ने बोला जुडवा, फिर बताया 3 बच्चे हैं
गिल्ट्ज ने कहा, मैं सोच रही थी कि पेशाब टेस्ट के बाद काम पर चली जाऊंगी लेकिन डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरे पेट में तीन बच्चे पल रहे हैं। मुझे यकीन नहीं हुआ और मैंने डॉक्टरों से कहा कि ये थ्री बेबी नहीं बल्कि जुड़वा हैं। लेकिन जब डॉक्टरों ने फिर कहा कि तीन बच्चे हैं तो मैंने यकीन मान लिया और बच्चों के नाम के बारे में सोचने लगी। कुछ ही देर में मैंने तीनों शिशुओं को जन्म दिया।

टूटे तारे से मांगी ख्वाहिश पूरी हुई
कपल्स के 10 साल बेटे रोनी ने कहा कि उनकी शूटिंग की इच्छा पूरी हो गई है। रॉनी के कहा कि एक बार मैंने एक शूटिंग स्टार को देखा और मैंने भाई की कामना की थी, और मैंने अपनी छोटी बहन के लिए दो बहनों की तरह कामना की क्योंकि वह हमेशा एक छोटी बहन चाहती थी।
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications