अमेरिका में थ्री इडियट्स वाला 'रैंचो', हाईवे किनारे बच्ची की डिलिवरी, फोन के चार्जर से बांधा गर्भनाल

महिला को लेबर पेन होने पर उन्हें अस्पताल लेके जा रहा था कि रास्ते में ही उसे आभास हो गया कि वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगी। महिला को लगा कि उनका बेबी बाहर आ रहा है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: बेबी डिलेवरी की आपने बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी, साथ ही बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स भी देखी होगी। थ्री इडियट्स का रैंचो भी याद होगा, जब वह पिया की बहन की बेबी डिलेवरी कराता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक महिला को लेबर पेन होने पर उन्हें अस्पताल लेके जा रहा था कि रास्ते में ही उसे आभास हो गया कि वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगी। महिला को लगा कि उनका बेबी बाहर आ रहा है। उन्होंने अपने पति से गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद उन्होंने हाईवे किनारे एक बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ है।

कार में ही शुरू हो गया लेबर पेन

कार में ही शुरू हो गया लेबर पेन

जन्म के बाद महिला ने पूरा घटना क्रम फेसबुक पर साझा किया है। बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम एमिली वाडेल है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति स्टीफन वाडेल के साथ अस्पताल जा रही थी, जब उसे एहसास हुआ कि वह समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। उसने तुरंत अपने पति को कार को एनएच-69 की तरफ लेने को कहा।

एनएच किनारे दिया बच्ची को जन्म

एनएच किनारे दिया बच्ची को जन्म

उन्होंने कहा कि हमने प्यारी बेटी को आज दोपहर एक जंगल से सटे एनएच किनारे जन्म दिया। दंपती ने अपनी बेटी का नाम रीगन रखा है। बच्ची का वजन 12 सितंबर को 7 पाउंड और 10 औंस था। यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका की है।

ऐसे बाहर निकली बच्ची

ऐसे बाहर निकली बच्ची

हालांकि, महिला को बच्ची का जन्म देना इतना सहज नहीं था। बच्ची का मुंह बाहर निकल गया था, लेकिन शरीर का शेष भाग नहीं निकल पा रहा था। महिला के पति ने फोन के दो चार्जर से बच्चे को बाहर निकाला। जिससे बच्ची सकुशल बाहर निकल गई।

'पुल ओवर.. NowWW..

'पुल ओवर.. NowWW..

महिला ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वे महसूस करने लगी कि बच्चे का सिर बाहर आ रहा है और स्टीफन पर चिल्लाया शुरू कर दिया। 'पुल ओवर.. NowWW.. उन्होंने कहा कि वह धीरे धीरे मेरे हाथों में बाहर आने लगी।

बच्ची को कराया स्तनपान

बच्ची को कराया स्तनपान

स्टीफन ने गर्भनाल को बांधने के लिए 2 फोन चार्जर का इस्तेमाल किया, जबकि मैंने उसके मुंह और नाक को अपने मुंह से बाहर निकाला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने स्तनपान शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- 14 साल से प्रेग्नेंट, 16 बच्चे को दे चुकीं जन्म, 17वां है अभी पेट में, नाम रखने का निकाला यूनिक तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+