इस महिला की है 4 इंच लंबी दाढ़ी, आखिर क्या हो सकती है मर्दों जैसा दिखने की वजह?
इस दुनिया में तरह-तरह के लोगों की अलग-अलग बॉडी होती है।सबके शरीर की तारीफ करना हर बार आसान नहीं होता। लोगों के लिए भी कई बार उनके शरीर को एक्सेप्ट करना भी आसान नहीं होता। हालांकि, कई लोग अपने शरीर को, चाहे फिर वो कैसा भी हो गर्व के साथ सबके सामने रखते हैं। ऐसा ही कुछ एक 30 साल की कोरल ने भी किया, जो सोशल मीडिया पर अपनी बढ़ी हुआ दाढ़ी को गर्व से सबके सामने रखती हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के 9 साल की उम्र से ही शरीर के बाल बढ़ने शुरू हो गए थे। दरअसल, कोरल को एक पीसीओएस की दिक्कत है। 12 साल की उम्र में कोरल अपने शरीर के बालों से परेशान होकर शेव करने लगीं। 16 साल की उम्र तक उन्होंने ऐसा करना जारी रखा क्योंकि कहीं ना कहीं उन्हें समाज का डर भी सता रहा था।

इसके बाद कोरल ने फैसला लिया कि वो अपने शरीर के बालों को नहीं काटेंगी। उन्होंने एक कठिन फैसला लेते हुए अपने शरीर के बालों को बढ़ने दिया। एक दाढ़ी वाली महिला बनना बिल्कुल भी आसान नहीं है। लोग बुली करते हैं और बुरा भला बोलते हैं। लेकिन कोरल ने इन सब बातों पर ध्यान दिए बिना सिर्फ जो वो करना चाहती थीं, उसपर ध्यान दिया।
अपनी पूरी यात्रा को याद करते हुए महिला ने कहा कि एक समय था जब उसे अपने शरीर को देखने के बाद शर्म आती थी। कहीं भी आने जाने में शर्म आती थी। जब वो छोटी थी तो उसे लगता था कि बिना शेव किए उसकी जिंदगी तो बची ही नहीं है। वो बिना शेव किए इस दुनिया में नहीं रह पाएगी।
कोरल कहती हैं कि लोगों के लिए ये समझना बेहद जरूरी है कि एक चीज जो मुझे औरों से बिल्कुल अलग बनाती है, वो है मेरा अलग होना। कोरल ने आगे कहा कि उसे खुद पर बेहद गर्व है और वो अपने पार्टनर को इस बात के लिए सपोर्ट करने पर थैंक्स भी कहती हैं। वो कहती हैं उसने मुझे मेरे हैप्पी प्लेस में जगह दी है।












Click it and Unblock the Notifications