कैमरा देखते ही हाथ से खाना खा रही महिला ने उठाई चम्मच, Video Viral होने पर छिड़ गई बहस

नई दिल्ली, 17 जून। भारत में शादी समारोह में जाने के लिए हमेशा लोग उत्साहित रहते हैं, कुछ तो बिन बुलाए मेहमान बनकर पार्टी में दावत उड़ाने पहुंच जाते हैं। वहीं लड़कियों की बात करें तो उनके लिए शादी समारोह किसी ब्यूटी कॉम्पिटिशन से कम नहीं होता। अच्छा दिखने के लिए वह कपड़ों और मेकअप पर हजारों रुपए खर्च करती हैं लेकिन कभी-कभी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से वह लोगों की हंसी की वजह बन जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर शादी समारोह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की तरह सजी एक लड़की पहले तो हाथ से खाना खाती है, लेकिन जब उसकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो वह चम्मच से खाने लगती है। लड़की का यह कारनामा अब सोशल मीडिया पर बहस की वजह भी बन गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निरंजन नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिस पर अब तक 3 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

कैमरा देख चम्मच से खाने लगी खाना

कैमरा देख चम्मच से खाने लगी खाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि सज-धजकर शादी समारोह में पहुंची लड़की जब खाने के पंडाल से प्लेट लेकर खाना खाने लगती है तो उसे पता नहीं होता कैमरे की नजर उस पर है। इसके बाद महिला ने जो किया उसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले हाथ से खाना खा रही थी, जैसे ही वह मुंह में पहला निवाला डालने की कोशिश करती है तो उसके नजर पास में खड़े कैमरा मैन पर पड़ती है।

वीडियो को लेकर शुरू हुई बहस

वीडियो को लेकर शुरू हुई बहस

इसके बाद वह महिला हाथ से खाने का निवाला नीचे रख चम्मच से खाने लगती है। इस दौरान कैमने को देखने पर महिला ऐसा रिएक्शन देती है जैसे किसी ने उसकी चोरी पकड़ ली हो। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस भी शुरू हो गई है। हाथ से खाना ना खाने को लेकर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक शख्स ने लिखा, 'हाथ से खाने की प्रथा को शर्मनाक क्यों माना जाता है?' शादी-पार्टियों में हाथ से खाना खाना शर्मिंदगी माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: पहचान छिपाकर युवती से शादी करने पहुंचा दूल्हा, निकाहनामा पढ़ते समय खुली पोल तो मौलवी ने मांग लिया पैन कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+