पहचान छिपाकर युवती से शादी करने पहुंचा दूल्हा, निकाहनामा पढ़ते समय खुली पोल तो मौलवी ने मांग लिया पैन कार्ड

पहचान छिपाकर युवती से शादी करने पहुंचा दूल्हा, निकाहनामा पढ़ते समय खुली पोल तो मौलवी ने मांग लिया पैन कार्ड

महराजगंज, जून 15: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार शादी के मंडप तक जा पहुंचा, लेकिन युवक की पोल उस वक्त खुल गई जब वो निकाहनामा पढ़ने लगा। दरअसल, उर्दू में लिखे निकाहनामा पढ़ने के दौरान दूल्हा हकलाने लगा, जिसके बाद मौलवी को शक हुआ। तो मौलवी ने दूल्हे से उसका पैन कार्ड मांग लिया, जिसके बाद उसकी पोल खुल गई। दूसरे धर्म के दूल्हे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि, मौके पर पहुंचा पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कर मामले को शांत कराया।

Groom exposed during marriage with girl of another religion

यह मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती को सिद्धार्थनगर के एक युवक से सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के संबंध मजबूत होने लगे। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। युवती ने घर में शादी की बात रखी जिसके बाद घर वाले राजी हो गए और युवक से बात की। युवक ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सिर्फ परिवार के लोगों को ही शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

इस पर युवती के घर वालों ने भी हामी भर दी और 13 जून को शादी तय हुई। रविवार को निकाह के पहले के सभी कार्यक्रम होने के बाद मौलवी ने दूल्हा और दूल्हन से निकाहनामा पढ़ने के लिए कहा। उर्दू में लिखे निकाहनामा को देख दूल्हा हकलाने लगा, जिसके बाद मौलवी को शक हुआ। इसके बाद मौलवी ने लड़के से पहचान पत्र मांगा और पैन कार्ड में हिंदू धर्म देखकर चौंक गए। इस दौरान लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी।

उधर, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। लड़की को दूल्हे के जाति के बारे में पहले से जानकारी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराकर मामले को शांत कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+