VIDEO: 4.5 करोड़ की फरारी खरीदकर शो-रूम से निकली ही और पहली ही राइड में हुई चकनाचूर
नई दिल्ली। चीन की एक महिला शोरूम से फरारी लेकर निकली ही थी मिनटों में उस कार के परखच्चे उड़ गए। महिला ने 4.5 करोड़ में फरारी खरीदकर शो रूम से निकली ही थी। फरारी की पहली राइ़ड थी, लेकिन मिनटों में ही कार चकनाचूर हो गई। दरअसल फर्स्ट राइ़ड के उत्साह में महिला ने तेज रफ्तार से गाड़ी चला रही थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो महिला के कंट्रोल से बाहर हो गई और असंतुलित होकर वो सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी गाड़ियों से टकरा गई।

महिला को कुछ नहीं हुआ, लेकिन फरारी बुरी तरह से बिगड़ गई। उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं फरारी से टकराने की वजह से दूसरी गाड़ियां भी आपस में टकरा गई, जिसकी वजह से उन्हें भी नुकसान पहुंचा । दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे के बाद बाल-बाल बची महिला फरारी की हालत देखकर काफी परेशान थी।
वो कभी अपना फोन निकलाती तो कभी कार की तरफ देखती। वहीं हादसे के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी। हादसे का पूरा वीडियो सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही ये तेजी से वायरल हो गया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications