6 सालों से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट, DNA रिपोर्ट में निकले भाई-बहन तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Woman dating biological brother: एक महिला के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब पता चला कि जिस शख्स को वो पिछले 6 सालों से डेट कर रही है, वो उसका बायोलॉजिकल भाई है।

Woman dating biological brother: कई बार हम ऐसी लव स्टोरीज सुनते हैं, जो काफी यूनीक होती है। कई बार मिलने की कहानी तो कई बार कुछ ऐसे मजेदार किस्से होते हैं, जिनके बारे में जानकर काफी अच्छा लगता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी लव स्टोरी चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
चर्चा में ये लव स्टोरी
दरअसल, इन दिनों जो लव स्टोरी चर्चा में है, उसमें एक कपल पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। डेटिंग के दौरान जब भी लोग कपल को देखते तो कहते कि आप दोनों तो भाई बहन लगते हो।
एडोप्टेड था कपल
Dailystar के मुताबिक, महिला ने अपनी इस कहानी को रेडिट पर शेयर किया है। महिला ने बताया कि वो शख्स को लगभग पिछले 6 सालों से डेट कर रही है। महिला ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल है और ब्वॉयफ्रेंड 32 साल का है। महिला ने कहा कि फैमिली ने मुझे गोद लिया था और जो मेरा ब्वॉयफ्रेंड है, वो भी एडोप्टेड है।
महिला ने सुनाई अपनी कहानी
महिला बताती है कि अच्छे परिवारों ने हम दोनों को गोद लिया हुआ था। हमारी पहले तो बातचीत हुई और फिर धीरे-धीरे हमारा बॉन्ड काफी अच्छा हो गया। हम एक दूसरे की ओर काफी अट्रैक्ट हुए। रोमांस से लेकर हर एक चीज रिलेशनशिप में काफी अच्छी थी।
रिपोर्ट देखकर उड़े होश
महिला आगे बताती है कि कई लोग कहते थे कि हम दोनों एक जैसे दिखते हैं। मैं भी इस बात को लेकर काफी उत्सुक थी, कि आखिर ऐसा क्या है। इसके बाद हमने डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला लिया, तो मेरे होश उड़ गए। दरअसल, रिपोर्ट में सामने आया कि हम दोनों बायोलॉजिकल ब्रदर एंड सिस्टर हैं। मैं कुछ समझ नहीं पा रही हूं कि ये क्या है। मुझे लगा कि वो रिपोर्ट भी तो गलत हो सकती है।
शरीर के सारे राज खोलता है DNA टेस्ट
डीएनए का मतलब होता है डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड। ये एक ऐसा टेस्ट है, जो हमारे जींस के बारे में एकदम सटीक जानकारी देता है। डीएनए सीढ़ी की तरह आपस में घूमे हुए होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इन्हें सीधा कर दिया जाए, तो इनकी लंबाई इतनी होती है कि सूर्य तक पहुंचकर 300 बार धरती पर वापस आ जाएं। हर बच्चे का डीएनए उसके माता-पिता से बनता है। हर इंसान का डीएनए एकदम अलग होता है।












Click it and Unblock the Notifications