'शहीदों का स्थल तो छोड़ देते...' अब इंडिया गेट के सामने कमर मटकाने लगी लड़की, VIDEO देख फूटा लोगों का गुस्सा
Woman dances Outside India Gate: हाल ही में एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंडिया गेट के बाहर डांस करती दिख रही है। लड़की को इस तरह डांस करता देख आसपास काफी लोग इकट्ठे हो गए। अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस लड़की को देखकर काफी गुस्सा दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रील्स बनाने वाले छपरियों ने इंडिया गेट को भी नहीं छोड़ा।
सोशल मीडिया पर लड़की के डांस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़की भीड़ के सामने जमकर थिरक रही है। क्लिप के कैप्शन में भी लिखा है कि कम से कम इंडिया गेट को तो छोड़ देते, जिन पर शहीदों के नाम है वहाँ पर ये कृत्य नागवार है। रील बनाने वाले छपरियों का माकूल इलाज जरूरी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के आसपास काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो रखी है और सारे लोगों के हाथों में फोन हैं। सभी लोग अपने-अपने फोन से लड़की का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।
क्लिप देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि वाह नचनिया। एक और ने कहा कि भोजपुरी गाने का तो मजा ही कुछ और है। वहीं कई लोग तो ये सब इंडिया गेट पर होता देख भड़क उठे और कहा कि ये डांस तो कहीं और भी किया जा सकता है।
बताते चलें कि इस तरह के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि ऐसे डांस करने से पहले जगह देखना जरूरी है। इंडिया गेट देश की पहचान है। अगर लोग यहां ऐसा डांस करेंगे तो धीरे धीरे ये सब देखने के बाद अन्य लोग भी यहां आएंगे और इसी तरह डांस करने लगेंगे। यहां हमारे देश के शहीदों की तस्वीरें भी लगी हुई हैं। ऐसे में ये सब गलत है।












Click it and Unblock the Notifications