महिला ने मगरमच्छ को गर्दन से पकड़कर ब्रश से रगड़ कर दी सफाई, Video में देखें फिर क्‍या हुआ

महिला ने मगरमच्छ को गर्दन से पकड़कर ब्रश से रगड़ कर दी सफाई, Video में देखें फिर क्‍या हुआ

नई दिल्‍ली, 02 नवंबर। आपने अभी तक लोगों को अपने पालतू कुत्‍ते बिल्‍ली को नहलाते और उसकी सफाई करते देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की मगरमच्‍छ को हाथ में ब्रश लेकर उसको साफ करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। जानिए मगरमच्‍छ का क्‍या करता है।

मगरमच्छ को हाथ में पकड़ा और करने लगी ब्रश से सफाई

मगरमच्छ को हाथ में पकड़ा और करने लगी ब्रश से सफाई

हालांकि ये कोई नॉरमल मगरमच्‍छ नहीं लग रहा है ये सफेद रंग का है जिसे महिला ने निडरता से अपने एक हाथ में उठाया और दूसरे हाथ में ब्रश पकड़कर उसको रगड़-रगड़ कर साफ किया।

 ब्रश से कर दी उसकी सफाई

ब्रश से कर दी उसकी सफाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला मगरमच्‍छ को अपने हाथ में पकड़कर खड़ी होती है। जिसके बाद उसकी गरदन को एक हाथ से पकड़कर मगरमच्‍छ के सिर के हिस्‍से के साथ अन्‍य भाग की सफाई करती है।शादी ना करने के कारण बहुत 'अकेला' है सलमान खान, महेश मांजरेकर ने बयां किया एक्‍टर की तन्‍हाई का दर्द

लोग महिला की दिलेरी और मगरमच्‍छ के रिसपांस पर हुए हैरान

लोग महिला की दिलेरी और मगरमच्‍छ के रिसपांस पर हुए हैरान

लोगों को ये देखकर और हैरानी हो रही है कि महिला के रगड़-रगड़ कर ब्रश चलाने के बावजूद मगरमच्‍छ कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। बल्कि मौज लेते हुए सफाई करवाता नजर आ रहा है। अपना मुंह खोल कर ऐसे पोज दे रहा है कि उसे अपनी सफाई करवाने और सिर पर ब्रश से खुजली करवाने में बहुत मौज आ रही हो।

ये महिला कोई आम महिला नहीं

ये महिला कोई आम महिला नहीं

मगरमच्‍छ की मुंह खोल कर स्‍माइल देना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। महिला के इस वीडियो पर लोग महिला की बहादुरी की दाद दे रहे हैं। लेकिन वीडियो में महिला ने युनिफार्म पहनी हुई है जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि मगरमच्‍छ संरक्षक है और वो इस काम में एक्‍स्‍पर्ट और ट्रेंड है।

जानें सफेद मगरमच्‍छ के बारे में

दिलचस्प बात तो यह कि इस सफेद मगरमच्छ की खातिरदारी इसलिए बहुत की जाती है क्‍योंकि ये मगरमच्छ सामान्य प्राकृतिक अवस्था में जीवित नहीं रह पाता है। इसलिए इनकी ब्रश से नियमित सफाई की जाती है जिस पानी में वह रहता है उसे भी कुछ दिनों के अंतर में चेंज किया जाता है। पूरी दुनिया में केवल 100 अलबिनो मगरमच्छ ही हैं। सफेद मगरमच्छ की खाल नर्म होती है जिस कारण वो खुद को शिकारियों से नहीं बचा पाता है इसलिएवह सामान्य प्राकृतिक अवस्था में नहीं रह पाता है। अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना स्थित एक जू में सफेद मगरमच्छ मौजूद है। वहीं ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले में स्थित भितरकनिका राष्टीय उद्यान विश्व का सबसे बड़ा सफेद मगरमच्छ पार्क है। यहां सफेद मगरमच्छ काफी अधिक संख्या में पाए जाते हैं। ये अन्‍य सामान्‍य मगरमच्‍छ की तरह धूप भी नहीं सेंकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+