महिला ने 500 रु में खरीदा सेकेंड हैंड बैग, पर्स खोलते ही उड़ गए होश
नई दिल्ली। भले ही आपको फिल्मी लगें, लेकिन पेनसिलवेनिया, अमेरिका की रहने वाली लायनोरा सिलवरमैन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। लायनोरा ने 500 रुपए खर्च कर एक सेकेंड हैंड पर्स खरीदा था। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पर्स के भीतर उन्हें कुछ ऐसा मिलेगा, जो उसके होश उड़ा देगा। महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया है , जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सेकेंड हैंड पर्स खोलते ही उड़ गए होश
लायनोरा को अंदाजा नहीं था कि ये पर्स इतना फेमस हो जाएगा। लायनोरा ने एक गुडविल स्टोर से सेकेंड हैंड पर्स खरीदा। 500 रुपए में पर्स को खरीदने के बाद वो घर लौट गई। पर्स चूंकी सेकेंड हैंड था और काफी गंदा हो चुका था, इसलिए उसे के बारे में सोना और वॉश करने के लिए बैग लेकर जाने लगी। बैग धोने से पहले लायनोरा ने उसे चेक करने के लिए चेन खोली तो वो दंग रह गई। पर्स के अंदर एक लिफाफा था जिसमें करीब 23 हजार रुपए कैश और एक लेटर रखा हुआ है।

लेटर में क्या लिखा
लायनोरा ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। लिफाफे में 23000 रुपए और एक सीक्रेट लेटर था, जिसे मार्था नाम की महिला ने लिखा था। लेटर में मार्था ने लिखा था कि वो जानती है कि उसके मरने के बाद उसके तीनों बच्चे उसके सामान को सेकेंड हैंड सामान रखने वाले गुडविल स्टोर में बेच देंगे। मेरे सामानों को कोई दूसरा इन गुडविल स्टोर से खरीद लेगा, इसलिए मैंने अपनी हर चीज में कुछ न कुछ छुपाकर रखा है। मार्था ने लेटर में लिखा कि ये हैंड बैग मेरी पति की गर्लफ्रेंड का है, जो उन्हें अपने घर में मिला था। मार्था ने लिखा कि जब वो अपने मायके से घर लौटी तो उसे वहां एक महिला का पर्स मिला। मार्था उस पर्स को लेकर हर जगह घूमती थी। मार्था के बच्चे नहीं चाहते थे कि वो उस पर्स को रखे, लेकिन मार्था उसे हमेशा अपने पास रखना चाहती थी।

लायनोरा ने की खोजने की कोशिश
महिला का पत्र पढ़कर रीलीफ कंपनी की फाउंडर लायनोरा ही हैरान रह गई। उन्होंने कोसिश की वो वो मार्था से मिल सके या उसका पता उसे मिल सके या फिर मार्था का कोई और सामान उसे मिल सके, लेकिन वो असफल रही। लायनोरा का ये वीडियो टिकटॉक पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications