सबसे बड़ी बिल्ली! खरीदने के लिए 9 बिलियन लोगों में मची होड़, आखिरकार घर ले आई महिला

Largest and heaviest cat: एक महिला ने जब 18 किलो वजनी बड़ी सी बिल्ली की तस्वीरें विज्ञापन में देखीं तो वो इस बिल्ली के प्यार में पड़ गई। बाद में बिल्ली को लेने की उम्मीद लगाए 9 बिलियन लोगों में महिला ही थी।

Credit: Richmond Animal Care and Control/facebook

Largest Cat ever: आमतौर पर बिल्लियों की जब भी बात होती है तो दिमाग में एक प्यारी सी क्यूट सी इमेज आती है। लेकिन पैचेस नाम की बिल्ली को लेकर ऐसा नहीं है। जी हां! 18 किलोग्राम वजनी ये बिल्ली वर्जीनिया में किसी महिला द्वारा गोद ली गई है।

महिला ने बिल्ली को लिया गोद
रिचमंड एनिमल केयर एंड कंट्रोल द्वारा फेसबुक पर इस बिल्ली की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं। जिसके बाद इसे वर्जीनिया के सेवानिवृत्त महिला द्वारा अडोप्ट किया गया।

RACC ने डाला था विज्ञापन
RACC ने बिल्ली की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, क्या आप सोच रहे हैं कि उठकर कहें, कि चलो अब तक की सबसे बड़ी बिल्ली को गोद लेते हैं। अगर ऐसा है तो हमारे पास ऐसी बिल्ली है। वह बहुत ही खास तरह का खाना खाती है। रोजाना व्यायाम करती है। वह बहुत ही ज्यादा प्यारी भी है। आज वह जाने के लिए तैयार है।

बिल्ली को पाना नहीं था आसान
ये विज्ञापन देखने के बाद फोर्ड ने बिल्ली को खरीदना चाहा। लेकिन इस बिल्ली को पाना इतना भी आसान नहीं था। इसे पाने के लिए पहले ही बहुत सारे लोगों की होड़ सी लगी हुई थी। ऐसे में महिला ने कहा कि विज्ञापन उन्होंने अपनी बेटी के माध्यम से देखा।

महिला को हुआ पहली नजर में प्यार
इसके तुरंत बाद उन्होंने ऑनलाइन इस प्यारी सी बिल्ली की तस्वीरों को देखा और इसे देखते ही उन्हें बिल्ली से प्यार हो गया। महिला ने कहा कि मुझे पता चला कि मेरे ही जैसे 9 बिलियन लोग एक ही वक्त में इस बिल्ली के प्यार में पड़ रहे हैं। इसके बाद महिला ने PACC से मिलने का फैसला किया और बिल्ली खरीदने की अपनी इच्छा जाहिर की।

महिला ने बताई सारी कहानी
इसके बाद महिला ने पैचेस के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। महिला ने बताया कि ये उसके लिए पहली नजर का प्यार था। इसके तुरंत बाद महिला ने उसे लेने का फैसला किया। वैसे महिला के पास पहले से ही एक बिल्ली थी, जिसका नाम वेलेस्ली था।

चर्चा का विषय ये बिल्ली
टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, महिला ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास मेरे लिए इसके लिए काफी वक्त है। वेलेस्ली और ये बिल्ली एक साथ खेल रहे हैं। दोनों साथ में अद्भुत समय भी बिता रहे हैं और काफी खुश और स्वस्थ भी हैं। अब 18 किलो वजनी ये बिल्ली चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+