OMG! पत्नी ने 19 लाख रुपयों को चूल्हे में झोंककर बना ली चाय
बीजिंग। अक्सर लोग अपने घर में चोरों के डर से रुपए-पैसे छुपाकर रखते हैं। अजीबों-गरीब तरीके से लोग अपने कैश और कीमती चीजें छुपाते है, लेकिन चीन के एक शख्स को चोरी के डर से अपना रुपया छुपाना मंहगा पड़ गया। पत्नी ने पति के छुपाए 19 लाख रुपयों में आग लगा दी।

चीन के शाओशान शहर में रहने वाले एक दंपति को अपनी गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। पति द्वारा चुल्हे में छुपाए 20000 पाउंड कैश को पत्नी ने गलती वश आग लगा दी। 35 साल के वैंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। अपने मजदूरों का सैलरी देने के लिए वैंग एक दिन पहले ही पैसे लेकर घर आ गए। चोरी के डर से वैंग ने पैसों का बैंग चूल्हे में रख दिया।
हालांकि उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी हाओ बिन को भी बता दिया था, लेकिन दूसरे दिन जब वैंग की पत्नी चाय बनाने उठी तो गलती वश वो चूल्हे से नोट निकालना भूल गई। जब तक उसे याद आता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सारे पैसे लगभग पूरी तरह जल चुके थे।
वैंग की पत्नी से ये घटना गलतीवश हुई, लेकिन उनकी से गलती पति वैंग के लिए बड़ी मुश्किलें ले आया। बैंक ने नोट बदलने से यह कहकर मना कर दिया कि वो इस लायक नहीं रहे कि बदले जा सकें। आखिरकार वैंग को अपनी गलती का नुकसान खुद ही उठाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications