दिल्ली मेट्रो वाली 'उर्फी जावेद' कौन है? 19 साल की लड़की रिदम चन्ना ने क्यों मचाया हुआ है तहलका

'Delhi Metro girl' Rhythm Chanana: ''दिल्ली मेट्रो गर्ल'' के नाम से वायरल हो रही लड़की की पहचान हो गई है। इस लड़की नाम रिदम चन्ना है, वो 19 साल की हैं। ये मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं।

 Delhi Metro girl Rhythm Chanana

'Delhi Metro girl' Rhythm Chanana: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो पिछले कुछ दिनों में आपने दिल्ली मेट्रो की एक लड़की का वीडियो देखा होगा, जिसमें एक लड़की को DIY ब्रालेट और मिनी स्कर्ट पहने दिखी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की के पहनावे को देखकर उसे ''दिल्ली मेट्रो वाली 'उर्फी जावेद' का नाम दे दिया है। लड़की के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड था कि आखिर ये लड़की कौन है? तो बता दें कि इस लड़की का नाम रिदम चन्ना है, उम्र 19 साल है। लड़की के इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड और चौंकाने वाली तस्वीरें हैं। रिदम चन्ना ने वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया से भी बात की है।

कौन हैं दिल्ली मेट्रो गर्ल?

कौन हैं दिल्ली मेट्रो गर्ल?

दिल्ली मेट्रो गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लड़की का नाम रिदम चन्ना है। जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। रिदम चन्ना का इंस्टाग्राम अकाउंट @prettypastry11112222 है। अपने इंस्टा अकाउंट पर रिदम चन्ना ने खुद को एक मॉडल और एक्ट्रेस बताया है। अकाउंट पर फिलहाल 3 हजार फोलोअर्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिदम चन्ना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब शहर की रहने वाली हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रिदम चन्ना ने बताया है कि वह पंजाब के एक सिंपल और पारंपरिक परिवार से आती हैं, लेकिन अपने खुले विचारों के कारण, वह परिवार के साथ नहीं रहती हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड फोटोज की लगी भरमार

इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड फोटोज की लगी भरमार

रिदम चन्ना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड फोजोट की भरमार है। DIY कपड़े पहनकर उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। रिदम चन्ना के इंस्टा अकाउंट पर रिवीलिंग आउटफिट्स में हॉट और बोल्ड तस्वीरें काफी ज्यादा हैं।

रिदम चन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह क्यों ऐसे कपड़े पहनती हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वह समाज की बातों और नजरों से खुद को कैसे बचाती हैं।

रिदम चन्ना बोलीं- मैं जो चाहूं, वो पहनूं...,कौन है उर्फी जावेद...

रिदम चन्ना बोलीं- मैं जो चाहूं, वो पहनूं...,कौन है उर्फी जावेद...

रिदम चन्ना ने कहा, '' मैं जो चाहूं, वो पहनूं, मैं जो पहनना चाहती हूं, वो पहनती हूं,यह मेरी आजादी है। मैं यह किसी पब्लिसिटी स्टंट के लिए या फेमस होने के लिए नहीं कर रही हूं। मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं।''

रिदम चन्ना आगे कहती हैं, '' कौन है उर्फी जावेद, मैं किसी उर्फी जावेद से प्रेरित नहीं हूं। मुझे यह भी नहीं पता था कि वह कौन थी, हाल ही में एक दोस्त ने मुझे उसकी तस्वीर दिखाई। हालांकि, मैं उसकी कहानी जानने के बाद अब उससे प्रेरित महसूस कर रही हूं।''

परिवार वाले रहते हैं रिदम चन्ना से नाराज

परिवार वाले रहते हैं रिदम चन्ना से नाराज

हालांकि रिदम चन्ना ने कहा है कि उसके परिवार वाले उसको पसंद नहीं करते हैं और हमेशा उससे नाखुश रहते हैं। रिदम चन्ना ने कहा कि उसे हमेशा अपने पड़ोसियों से धमकियां मिलती हैं। लेकिन उसे इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं।

दिल्ली में बोल्ड कपड़े पहनकर घूमना भी एक अहम सवाल खड़ा करता है, आपको अपनी सेफ्टी को लेकर डर नहीं लगता...? इस सवाल के जवाब में रिदम चन्ना ने कहा, 'मैंने ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं किया है। जो लोग मेरे ऊपर कमेंट पास करते हैं, मैं उन्हें नजरअंदाज करती हूं।''

यहां देखें रिदम चन्ना का इंस्टाग्राम अकाउंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+