दिल्ली चिड़ियाघर में आए 3 'नए मेहमान'! Zoo में छाईं खुशियां, अधिकारी बोले- वेलकम न्यू गेस्ट
नई दिल्ली, 01 सितंबर। दिल्ली के चिड़याघर में तीन सफेद बाघ शावकों को जन्म हुआ है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, सीता नाम की एक सफेद बाघिन से ये सभी शावक पैदा हुए। दिल्ली चिड़ियाघर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शावकों की तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट को प्यारा सा कैप्शन दिया गया है। जिसमें अधिकारियों ने लिखा, 'हम अपने नए मेहमानों का स्वागत करते हैं...'।

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पिछले सप्ताह तीन स्वस्थ सफेद बाघों का जन्म हुआ। सफेद बाघ के शावकों के जन्म की घोषणा करते हुए दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय ने एक वीडियो संदेश दिया। जिसमें कहा, 'मुझे आपको दिल्ली चिड़ियाघर में तीन बाघ शावकों के जन्म के बारे में सूचित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दिल्ली चिड़ियाघर उन चिड़ियाघरों में से एक है जो बाघों के संरक्षण प्रजनन में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहा है।'
दरअसल, 24 अगस्त को और एक सफेद बाघिन सीता ने दिल्ली चिड़ियागर में तीन स्वस्थ शावकों जन्म दिया। दिल्ली चिड़ियाघर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपनी मां के साथ तीन शावकों की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर को कैप्शन में लिखा गया, 'हम अपने नए मेहमानों का स्वागत करते हैं। दिल्ली के चिड़ियाघर में पैदा हुए तीन सफेद बाघ शावक।'
फोटो में नवजात सफेद बाघों को सूखी घास पर लेटे हुए देखा जा सकता है और उसकी मां पास में बैठी है। दिल्ली चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि अभी शावक एक महीने के लिए अपनी मां के साथ संगरोध में रहेंगे। उनका जन्म सीता नाम की 7 साल की बाघिन और सात वर्षीय बाघ विजय से हुआ।
सात साल बाद सफेद बाघ का जन्म
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि तीन शावकों का जन्म बाघों के संरक्षण का परिणाम है। वन्यजीवों के संरक्षण में चिड़ियाघरों के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेश धर्मदेव राय ने कहा कि सात साल बाद जू में फेद बाघों जन्म हुआ है। बाघिन सीता और उसके शावक स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications