शादी के 7 साल बाद जोड़े को चला पता, सगे भाई-बहन हैं वो और फिर...

एड्रियाना ने एक दिन ब्राजीली रेडियो स्टेशन 'ग्लोब रेडियो' के कार्यक्रम 'द टाइम इज नाऊ' पर फोन किया, जो बिछड़े रिश्तेदारों को तलाशने और मिलाने का ही काम करता है।

नई दिल्‍ली। ब्राजील से एक अनोखी खबर आई है। शादी के सात साल बाद एक शादीशुदा जोड़े को पता चला कि वे रिश्‍ते में सगे भाई बहन हैं। अंग्रेजी वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक 39 वर्षीय एड्रियाना और उसके 37 वर्षीय पति लियांड्रो अपनी-अपनी मां को तलाश कर रहे थे, जिन्‍होंने उन्‍हें बचपन में ही छोड़ दिया था। अलग-अलग बड़े होने के बाद एड्रियाना और लियांड्रो एक दूसरे से कहीं मिले।

शादी के 7 साल बाद जोड़े को चला पता, सगे भाई-बहन हैं वो और फिर...

कुछ सालों बाद दोनों को प्‍यार हो गया और उन्‍होंने शादी कर ली। दोनों की 6 साल की बेटी भी है। ब्राजील के साओ पाउली में रहते हुए दोनों अपने मां-बाप की तलाश कर रहे थे। दरअसल हुआ य‍ह कि एड्रियाना ने एक दिन ब्राजीली रेडियो स्टेशन 'ग्लोब रेडियो' के कार्यक्रम 'द टाइम इज नाऊ' पर फोन किया, जो बिछड़े रिश्तेदारों को तलाशने और मिलाने का ही काम करता है।

उस कार्यक्रम के दौरान एड्रियाना की बात अपनी मां से हो गई, जिसमें मां ने उसे बताया कि उसका लियांड्रो नामक एक भाई भी है, और यह बात सुनकर एड्रियाना भौंचक्की रह गई। वेबसाइट के मुताबिक एड्रियाना और लियांड्रो इस खुलासे से रभौंचक्के जरूर रह गए थे, लेकिन अंततः उन्होंने फैसला किया है कि वे एक-दूसरे से अलग नहीं होंगे, और पति-पत्नी की तरह ही ज़िन्दगी बसर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+