जब दरिया में 'सर्कल ऑफ डेथ' के पास पहुंच गई बोट, देखें कैसे बची दो लोगों की जान

नई दिल्ली, 10 जुलाई। आज कल की बोट तकनीकी से इतनी लैस होती हैं कि अथाह पाने के बीच लगभग हर खतरे को वो भांप लेती हैं। लेकिन अगर हमसे से सेफ्टी का ध्यान रखने में भूल हो जाए तो क्या करें? समुद्र में ऐसी ही गलती की कारण खतरे के बीच फंसी एक बोट पर सवार दो लोगों को बचाया गया।

डेथ सर्किल में जाने से 2 लोगों की बची जान

डेथ सर्किल में जाने से 2 लोगों की बची जान

मैसाचुसेट्स अमेरिका के न्यू इग्लैंड क्षेत्र के छह राज्यों में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह उत्तर में आइलैंड ले कनेक्टेड है। मैसाचुसेट्स में पिछले सप्ताह समुद्र से गुजर रही एक नाव अचानक डेथ सर्किल में फंस गई। जिसके बाद बोट नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस के अनुसार बोट पर बैठे दोनों लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद अमेरिका के मार्शफील्ड हार्बरमास्टर कार्यालय की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

पुलिस ने मछुवारों को किया था सतर्क

पुलिस ने मछुवारों को किया था सतर्क

अमेरिका के मार्शफील्ड हार्बरमास्टर कार्यालय के अनुसार मछली पकड़ने वाली नाव के कप्तान ने सुबह ही सतर्क कर दिया था। इसके बावजूद 24 फुट लंबी एक बोट समुद्र में ले जाई गई। यह घटना 5 जुलाई को हुई थी। जिस समय ये घटना हुई बोट पर सवार दोनों लोगों को बचने का कोई उपाय नहीं सूझा। दोनों में से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था और न ही उन्होंने नाव के किल स्विच बांधे थे।

ड्रोन कैमरे में कैद हुई घटना

ड्रोन कैमरे में कैद हुई घटना

घटना के बारे में मैसाचुसेट्स के मार्शफील्ड हार्बरमास्टर के कार्यालय को सूचित करने नाव के कप्तान कैप्टन डाना ब्लैकमैन ने नाव को सबसे पहले देखा। उन्होंने बताया कि बोट से एक व्यक्ति को उन्होंने सफेद टी-शर्ट लहराते हुए देखा। नाव तंग गोलाकार पैटर्न में चल रही थी। बाद में घटना का ड्रोन कैमरे से लिया गया फुटेज जारी किया गया।

ऐसे दिया रेक्यू ऑपरेशन को अंजाम

ऐसे दिया रेक्यू ऑपरेशन को अंजाम

समुद्र में अनियंत्रित हुई नाव पर दोबारा कंट्रोल स्थापित करने के लिए एक स्थानीय बोट-टोइंग और रिकवरी सर्विस का प्रयोग किया गया। नाव पर सवार दोनों व्यक्तियों को एक रस्से के सहारे खींच कर दूसरी बोट पर सुरक्षित लाया। रेस्क्यू ऑपरेशन इतनी तेजी से किया गया कि डेथ सर्किल में फंसी नाव जब तक पलटी वहां दूसरी बोट पहुंच चुकी थी।

विशेषज्ञों ने दिया ये सुझाव

विशेषज्ञों ने दिया ये सुझाव

पानी के बीच होने वाली ऐसी घटना के दौरान संभलने का मौका कम ही मिलता है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि एक व्यक्ति ऑपरेशन के दौरान नाव के स्टीयरिंग सिस्टम और बोट के मैकेनिज्म पर कमांड रखकर ऐसी खतरनाक दुर्घटनाओं से बच सकता है। हार्बरमास्टर माइकल डिमियो ने कहा 'किल स्विच का उपयोग और लाइफजैकेट का उपयोग बोट में आवश्यक है। वहीं मार्शफील्ड के प्रमुख फिलिप ए तवारेस ने बोट जाने वालों से लाइफ जैकेट के साथ पोत सुरक्षा मैकेनिज्म सीखने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+