मरने से ठीक पहले क्या बड़बड़ाते हैं लोग, शरीर में क्या होता है बदलाव, नर्स ने खोला राज

आपने भी कभी लोगों की मौत के आखिरी पल में मुलाकात की होगी। इस दौरान आप देखते होंगे कि कोई व्यक्ति जब मौत के आखिरी पल में होता है तो वह कुछ बुदबुदाता है और बड़बड़ाता है। लेकिन बहुत लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर मौत से जूझ रहा शख्स क्या बोल रहा? आखिर वह क्या कहना चाह रहा है? इसे लेकर नर्स ने अब राज खोला है जो कि बेहद हैरान करने वाला है। नर्स ने बताया कि आखिर मौत से ठीक पहले इंसान क्या बड़बड़ाता है। वह क्या बोलना चाहता है।

मरने से ठीक पहले क्या बड़बड़ाते हैं लोग?
अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक धर्मशाला में काम करने वाली एक नर्स जूली ने वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर लोग मरने से पहले क्या बोलते हैं। नर्स ने बताया कि अक्सर मनुष्य अपने प्रियजन को याद करते हैं। चाहे वह पत्नी हो बच्चे हो या मां बाप हो। कई लोग आई लव यू शब्द का प्रयोग करते हैं। जूली के सोशल मीडिया पर 4.30 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

What People Say Before Death

मरते समय शरीर में क्‍या-क्‍या बदलाव होते हैं?
नर्स जूली ने बताया कि आखिर मौत के समय लोगों के शरीर में क्या बदलाव होता है। उनका कहना है कि ये सभी चीजें आखिरी समय में असामान्य दिखती हैं, लेकिन असल में सामान्य ही होती हैं। उनके मुताबिक, आखिरी समय में सांस लेने में बदलाव, आवाज में घर्षण, आंख का लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, टर्मिनल स्राव और बुखार सभी सामान्य चीजें हैं। वह कहती हैं कि उनके काम का सबसे अच्छा हिस्सा मरीजों और उनके परिजनों को मौत व मरने के बारे में शिक्षित करना है।

सामान्य मौत ज्यादा दर्दनाक नहीं
नर्स ने बताया कि सामान्य तरीके से हो रही मौत ज्यादा दर्दनाक नहीं होती। लोगों को उतनी तकलीफ नहीं होती जितना कि एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे इंसान को होता है। हां बस कई लोग मौत के समय अपने प्रियजन को देखकर रोने लगते हैं। फिर आखिर में दम तोड़ देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+