समुद्र की लहरों के बीच बच्‍चे को जन्‍म देते हुए व्‍हेल का दृश्‍य कैमरे में हुआ कैद, देखें दुर्लभ नजारा

नई दिल्‍ली, 13 जुलाई: समुद्र की अपनी अनोखी दुनिया है, चाहे वो फिर समुद्र का किनारा हो या इसके अथाह पानी के अंदर की दुनिया। हाल ही में समुद्र की लहरों के बीच एक अनोखा दृश्‍य कैमरे में कैद हो गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्‍हेल (southern right whale)समुद्र की लहरों के बीच बच्‍चे को जन्‍म देते हुए दिखाई दे रही है।

 ये नजारा अपने कैमरे में दो व्हेल शोध छात्रों ने कैद कर लिया

ये नजारा अपने कैमरे में दो व्हेल शोध छात्रों ने कैद कर लिया

दरअसल, ये नजारा अपने कैमरे में दो व्हेल शोध छात्रों ने कैद कर लिया। ये व्हेल-देखने गए थे तभी उन्‍होंने एक स्वस्थ बच्‍चे को जन्म देने वाली व्हेल (southern right whale) का दुर्लभ नजारा अपनी आंखों के सामने देखा।

इस सीजन में साउथ अफ्रीका में व्हेल मुख्य आकर्षण केन्‍द्र होती हैं

इस सीजन में साउथ अफ्रीका में व्हेल मुख्य आकर्षण केन्‍द्र होती हैं

बता दें जून से नवंबर तक, दक्षिण अफ्रीका में व्हेल देखने वालों के लिए व्हेल मुख्य आकर्षण केन्‍द्र होती हैं। ये अद्भुद नजारा जुलाई और अक्टूबर के बीच दिखाई देता है। इन दो व्हेल शोध छात्रों ने दक्षिण अफ्रीका के तट पर व्हेल-देखने के दौरे के दौरान एक स्वस्थ बच्‍चे को जन्म देने वाली व्हेल (southern right whale)का दुर्लभ नजारा देखा।

दोनों छात्र व्हेल शोधकर्ता हैं

दोनों छात्र व्हेल शोधकर्ता हैं

आयरलैंड के गॉलवे से पीएचडी की छात्रा सिंथिया बारिल और एक उनके साथी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक मीटिंग के लिए जा रहे थे, जब उन्होंने दुर्लभ घटना देखी। दोनों छात्र व्हेल शोधकर्ता हैं, इसलिए उन्होंने जो देखा, उससे वे बेहद उत्‍साहित थे।

खूबसूरत घटना देख लोग हुए हैरान

बारिले ने सोशल मीडिया पर व्‍हेल मां और उसके बच्‍चे की तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट को अब तक दो हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतनी खूबसूरत घटना को देखकर लोग हैरान हैं। एक यूजर ने कहा, "क्या घटना है! आप बहुत भाग्यशाली हैं! आपको करियर में बधाई और शुभकामनाएं! शेयर करने के लिए धन्यवाद!"। एक अन्य ने लिखा, "यह बहुत प्यारा है - इसके बाद के क्षणों को साझा करने के लिए धन्यवाद"।

इस लिंक पर देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+