बंगाल में अजीबोगरीब शादी से मचा बवाल, पति से तलाक लेकर पत्नी ने दूसरी महिला संग रचाया ब्याह
West bengal lesbian marriage: बंगाल में एक समलैंगिक शादी खूब सु्र्खियों में है। यहां पति को तलाक देने के बाद एक महिला ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Lesbian marriage in Bengal: देश में पिछले लंबे समय से समलैंगिक विवाह की चर्चा हो रही है। इसे मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मामला जा पहुंचा है। इस बीच बंगाल में हुई एक समलैंगिक शादी काफी चर्चा में बनी हुई है।
गुपचुप तरीके से हुई ये शादी
बंगाल में हाल ही में दो लड़कियों ने एक मंदिर में शादी रचाई। मौसमी दत्ता और मौमिया मजूमदार नाम की इन लड़कियों ने रविवार को भूतनाथ मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की। शादी करने के बाद दोनों बोलीं कि भले ही अदालत इसकी मंजूरी ना दे लेकिन कोई नियम इन्हें साथ रहने से नहीं रोक सकता।
पहले से शादीशुदा थीं मौसमी
'इंडिया टुडे' की खबर के मुताबिक, मौसमी दत्ता की पहले ही शादी हो चुकी थी और इस शादी से उसके दो बच्चे भी हैं। पति रोजाना पीटता था इसलिए वो उससे अलग हो गई। इसके बाद मौसमी और मौमिता की बातचीत सोशल मीडिया के जरिये होने लगी। काफी समय तक बातचीत करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
दो बच्चों की मां को थी ये चिंता
इस बीच मौसमी को बच्चों को लेकर चिंता होने लगी कि उनका क्या होगा। लेकिन मौमिता ने अपनी इच्छा से दत्ता के बच्चों को स्वीकार कर लिया। लेकिन ये सब इतना भी आसान नहीं था। मौमिता के घरवालों को इस शादी से काफी ऐतराज था। उन्होंने दोनों को घर में घुसने से मना कर दिया।
परिजनों ने छोड़ा मौमिता का साथ
घरवालों ने घर आने की इजाजत नहीं दी तो दोनों बाहर कहीं किराए पर रहने लगे। दोनों ने चिंगरीघाटा के बगदार में भूतनाथ मंदिर में एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थामने का फैसला करते हुए शादी रचाई। अब ये शादी सुर्खियों में बनी हुई है। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications